फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sun becomes ineffective against cold winds, temperature will fall further in two days

Bhadohi News: सर्द हवाओं के आगे धूप बेअसर, दो दिन में और गिरेगा तापमान

Fri, 22 Dec 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sun becomes ineffective against cold winds, temperature will fall further in two days
ज्ञानपुर। जिले में अगले दो से तीन दिन में मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरने के आसार हैं। साथ ही गलन भी बढ़ेगी। सर्द हवाओं का असर और भी तेज होगा। बृहस्पतिवार को धूप खिली रही, लेकिन सर्द हवाओं के चलते धूप का असर फीका रहा। शाम होते ही लोग ठंड के बचाव के लिए अलाव तापते दिखे।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों सर्द भरी हवाओं का असर है। सुबह और शाम का तापमान 9 से 10 डिग्री के आसपास रह रहा है। बृहस्पतिवार सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई। हालांकि उसके बाद दिन चढ़ते ही मौसम साफ हो गया, लेकिन हवाओं के कारण सर्द मौसम बना रहा। बदलते मौसम का असर सीधे लोगों की स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिसका परिणाम है कि जिला चिकित्सालय के ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। 783 मरीजों की ओपीडी रही। जिन्हें चिकित्सकों ने जांच पड़ताल कर दवा उपलब्ध कराई। इस मौसम में बच्चों के प्रति विशेष सतर्कता रखने की जरूरत है। क्योंकि दिसंबर महीने से ही ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

एमबीएस भदोही के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश रावत ने बताया कि बच्चों को गर्म कपड़ा पहनाएं। कान गर्म कपड़ों से बांध कर रखे। गुनगुना दूध हमेशा पिलाएं। जरासी लापरवाही बरतने पर बीमार पड़ सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि दिन का तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आठ किमी प्रति घंटे के रफ्तार से पछुआ हवा चल रही हैं। बताया कि शुक्रवार को बादल युक्त मौसम होने के आसार है। आने वाले दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री तक गिरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed