फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Summer camps will be organized in 354 schools, funds have been sent

Bhadohi News: 354 स्कूलों में लगेगा समर कैंप, भेजी गई धनराशि

Thu, 22 May 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Summer camps will be organized in 354 schools, funds have been sent
ज्ञानपुर। जिले के 354 परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन होगा।
विज्ञापन

बुधवार को कुछ विद्यालय में इसकी शुरुआत हो गई। बेहतर क्रियान्वयन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रति विद्यालय को दो हजार की दर से सात लाख आठ हजार की धनराशि जारी कर दी गई। जिले में कुल 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कम्पोजिट विद्यालय संचालित है।
17 मई से विद्यालय में गर्मी की छुट्टी हो चुकी है। बच्चों को कुछ अलग गतिविधियों में दक्ष करने के लिए 21 मई से 10 जून तक 354 विद्यालय में समर कैंप के आयोजन का निर्देश दिया गया है। समर कैंप के दौरान बच्चे विद्यालय में होने वाली नियमित पढ़ाई से भिन्न रोचक गतिविधियों का आनंद लेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा विभिन्न कौशलों का विकास कर सकते है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दो-दो कार्मिकों (शिक्षामित्र एवं अनुदेशक) को नियोजित कर समर कैंप के सुकशल आयोजन की पूर्ण व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। परिषदीय कंपोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यालय प्रबंध समिति खातों में दो हजार की राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पीएमश्री स्कूलों को अलग से धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed