फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   suicide by jumping in front of train

ट्रेन के सामने कूद कर की आत्महत्या

Fri, 21 Oct 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
suicide by jumping in front of train
कौलापुर। पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-रामबाग रेल खंड पर बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 7.30 बजे कौलापुर क्रासिंग के समीप एक व्यक्ति ने अपने बेटे के सामने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुत्र और पत्नी ने आरोप लगाया है कि पट्टीदारों और पुलिस के व्यवहार से आहत होने के कारण ही उन्होंने ये आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

सुजातपुर निवासी अमरेश तिवारी (48) बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से अपने 16 वर्षीय बेटे कृष्णा को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। सेमराध मार्ग पर कौलापुर 42एसी रेलवे क्रासिंग का गेट ट्रेन आने की वजह से बंद था। अमरेश बेटे कृष्णा को बाइक के पास खड़ा कर ट्रैक की ओर चले गए। उनका बेटा जब तक कुछ समझ पाता, अचानक ही उन्होंने वाराणसी जा रही डेमू ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे ट्रैक पर खड़ा उनका बेटा पिता को रोकने के लिए आवाज ही लगाता रह गया। बेटा कृष्णा यह सब देख बदहवास हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची जीआरपी ने गोपीगंज पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

अमरेश के के दो लड़के और एक लड़की है। लड़की की शादी हो चुकी है। पत्नी मंजू तिवारी परिषदीय स्कूल में सहायक अध्यापक हैं। गोपीगंज के प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरेश तिवारी की पत्नी मंजू तिवारी ने तहरीर देकर बताया है कि गोपीगंज बाजार में पैतृक संपत्ति है। इसमें अमरेश तिवारी भी हिस्सेदार थे। लेकिन बंटवारे के बाद भी पट्टीदार नहीं चाहते थे कि अमरेश तिवारी को उनका हिस्सा मिले। दो वर्ष से यह मामला चल रहा है। इस मामले में गोपीगंज चौकी पुलिस ने बुधवार की रात में दोनों पक्षों को बुलाया था। मंजू तिवारी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक पक्ष को छोड़ दिया, जबकि अमरेश तिवारी रात नौ बजे तक बैठाए रखा गया। अमरेश तिवारी देर रात घर लौटे तो पट्टीदारों ने घर भी आकर दबाव बनाया। इसी से आहत होकर अमरेश ने यह कदम उठाया है।
आरोप गलत है। दोनों पक्षों को शाम को ही समझाकर थाने से भेज दिया गया था। अगर ऐसी शिकायत हमारे पास आई तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
भुवनेश्वर पांडेय, सीओ ज्ञानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed