फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Suicide

छात्रा और किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 16 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Suicide
सुरियावां के कसियापुर में किशोरी की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : BHADOHI
गोपीगंज/पाली। भदोही जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर सोमवार की रात डीएलएड की छात्रा और किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। गोपीगंज थाना क्षेत्र के पुरवा गांव में डीएलएड की छात्रा ने अबूझ हाल में मौत को गले लगा लिया, जबकि सुरियावां क्षेत्र के कसियापुर में पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी फंदे पर झूल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरवां गांव निवासी लालमणि गुप्ता की पुत्री निशा गुप्ता (22) सोमवार की रात अबूझ हाल में पंखे में दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई। लालमणि ने बताया कि वह किसी कार्य से बहू को लेकर करनपुर गए थे। लौटने पर पुत्री निशा का शव का पंखे से झूलता मिलने पर अवाक रह गया। निशा ज्ञानपुर से डीएलएड का प्रशिक्षण भी ले रही थी। गत दिनों उसी गांव में एक विवाहिता के फंदा लगाकर जान देने की घटना लोगों के जहन से उतरी भी नहीं थी कि इस दूसरी घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।दूसरी घटना सुरियावां थाना क्षेत्र के कसियापुर गांव में हुई। जहां पिता सुरेश बिंद की डांट से क्षुब्ध पुत्री पूजा (15) ने फंदा लगाकर जान दे दी। गांव की यादव बस्ती में रात में बारात आई थी। शादी देखने के लिए पूजा जिद कर रही और पिता ने शादी में जाने से रोक दिया। इससे नाराज होकर पूजा ने जानलेवा कदम उठा लिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते-बिलखते रहे। जानकारी पर दलबल के साथ पहुंचे पाली चौकी प्रभारी गुरु ज्ञानचंद पटेल ने परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed