फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sub Inspector dies after being hit by vehicle

वाहन की चपेट में आने से उप निरीक्षक की मौत

Thu, 08 Sep 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sub Inspector dies after being hit by vehicle
औराई। कोतवाली क्षेत्र के कोठरा फ्लाईओवर के पास बुधवार की भोर में किसी वाहन की चपेट में आकर कोइरौना थाने के उप निरीक्षक चुन्नू राम (59) की मौत हो गई। वह विभागीय कार्य के लिए बाइक से सोनभद्र जा रहे थे। खबर मिलते ही गाजीपुर के मच्छरहट्टी से परिवार वाले भी आ गए। पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

गाजीपुर के भांवरकोल, मच्छरहट्टी निवासी चुन्नू राम कोइरौना थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। सरकारी कार्य के लिए बुधवार को भोर में वह बाइक से सोनभद्र के लिए रवाना हुए थे। कोठरा फ्लाईओवर के पास भोर में चार बजे प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे वह वाहन के पहिए के नीचे आ गए। सूचना के बाद पुलिस ने उप निरीक्षक को सीएचसी औराई में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने मृत्यु की पुष्टि की। इस खबर से पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। एसपी डॉ. अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे। गाजीपुर से परिवार वाले भी सरपतहां स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। औराई कोतवाली प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed