फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Students upset over postponement of student union elections, demonstration at collectorate, force deployed

Bhadohi news: छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने पर बिफरे छात्र, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, तैनात रही फोर्स

Tue, 14 Mar 2023 03:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 14 Mar 2023 03:12 PM IST
सार

सोमवार की देर शाम डीएम गौरांग राठी ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर छात्रसंघ चुनाव को स्थगित कर दिया। मंगलवार को अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर ताल ठोंकने वाले 50 से अधिक छात्र कलेक्ट्रेट पहुंच गए। नाराज छात्रों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Students upset over postponement of student union elections, demonstration at collectorate, force deployed
कलेक्ट्रेट पर छात्रों के साथ प्रदर्शन करते विधायक जाहिद बेग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने के बाद छात्रों की नाराजगी बढ़ गई है। मंगलवार को 50 से अधिक छात्र कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि साजिश के तहत चुनाव स्थगित किया गया। भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग भी छात्रों का समर्थन किया। डीएम को पत्रक देकर चुनाव कराने की मांग की।

विज्ञापन


सोमवार की देर शाम डीएम गौरांग राठी ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर छात्रसंघ चुनाव को स्थगित कर दिया। मंगलवार को अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर ताल ठोंकने वाले 50 से अधिक छात्र कलेक्ट्रेट पहुंच गए। नाराज छात्रों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि चुनाव अगर नहीं कराना था तो अधिसूचना क्यों जारी की गई। किसी के ईशारे पर चुनाव को निलंबित किया गया। वहीं दूसरी ओर भदोही विधायक जाहिद बेग भी छात्रों संग धरना दिया। उन्होंने डीएम को पत्रक देकर चुनाव बहाल करने की मांग की। कहा सरकार नहीं चाहती छात्रसंघ चुनाव हो। यह छात्र राजनीति का हनन है। उन्होंने कहा कि सात दशक पुराने महाविद्यालय को विश्वविद्यालय बनाने के लिए 2016 से ही प्रयासरत हूं। भाजपा गठबंधन की एक नेता के ईशारे पर भदोही में बनने वाले विश्वविद्यालय मिर्जापुर जा रहा है। स्थानीय विधायक संग वह खुद इस बात को सदन में भी उठा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed