फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Students ran kidnappers tricked

 अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर भागा छात्र

Wed, 03 Aug 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Wed, 03 Aug 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
 इलाहाबाद के धूमनगंज इलाके से अपहृत नौवीं कक्षा का छात्र मंगलवार को सुरियावां में पूर्वी रेलवे फाटक के समीप अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर भाग निकला। नेतानगर में नागरिकों को उसने आपबीती बताई तो लोगों ने उसे पुलिस को सौंपा। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिवार वाले किशोर को अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के संतोष कुमार द्विवेदी रेलवे के डाक सेवा विभाग में कार्यरत हैं। वह इलाहाबाद के कालिंदीपुरम में परिवार के साथ रहते हैं। उनका 13 साल का बेटा आशीष द्विवेदी इलाके के जूनियर पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता है। आशीष ने बताया कि मंगलवार को सुबह सात बजे वह साइकल से स्कूल के लिए निकला था। रास्ते में सेना के कैंप के समीप बगीचा पड़ता है। वहां पहुंचा था कि स्कार्पियो सवार छह लोग पहुंचे और जबर्दस्ती वाहन में बैठा लिया। उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। होश आया तो सुरियावां के रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास स्कार्पियो खड़ी थी। मौका पाते ही वह कार से कूद गया और भागकर जान बचाई। आशीष ने बताया कि बेहोश करने से पूर्व स्कार्पियो सवार पापा के मोबाइल पर बात कराने के लिए कह रहे थे। कह रहे थे कि बीस लाख रुपये पापा से दिलवा दो तो तुम्हे मारेंगे नहीं, छोड़ देगें। मैंने बात नहीं कराई तो धमकी दे रहे थे। सुरियावां पुलिस की सूचना पर परिवार वाले थाने पर आकर उसे लिवा गए। सीओ परमहंस मिश्र ने कहा कि अपहृत छात्र को परिवार वालों को सौंप दिया गया है। स्कार्पियो सवार बदमाश मौका देखकर भाग गए, जिससे पकड़ में नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed