फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Students protest at Bhadohi's KNPG College

धांधली को लेकर केएनपीजी कॉलेज में एबीवीपी का धरना

Tue, 18 Feb 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Students protest at Bhadohi's KNPG College
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रीड़ांगन के नव निर्माण में धांधली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व छात्रनेताओं संग अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी मैदान में उतर गई है। सोमवार को कॉलेज परिसर में धरना देकर छात्रों ने विरोध जताया। सात बिंदुओं का मांगपत्र प्राचार्य को सौंपा।
विज्ञापन

एबीवीपी के नगर मंत्री शिवम तिवारी ने कहा कि पूर्वांचल के प्रमुख महाविद्यायों में शामिलों केएनपीजी कॉलेज के विकास में ध्यान नहीं दिया जाता। क्रीड़ांगन के नव निर्माण में मानक को दरकिनार किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे को ज्ञापन दिया। जिसमें कार्यदायी संस्था का नाम, टेंडर की जानकारी, ई-टेंडर क्यों नहीं कराया गया, अभी तक कितना भुगतान हुआ और किस फर्म को किया गया। जो कार्य हो रहा है उसकी संस्तुति करने वाली कमेेटी में शिक्षक सदस्यों का नाम शामिल रहे। धरने में आकाश त्रिपाठी, श्रेष्ठ मिश्रा, आदर्श पांडेय, अवनीश त्रिपाठी, राजकुमार, राहुल, हरिओम, देवेश उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed