{"_id":"572e546d4f1c1bfc765cd5d2","slug":"students-did-not-get-the-memo-on-the-siege-of-the-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञापन न लेने पर छात्रों ने किया प्राचार्य का घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञापन न लेने पर छात्रों ने किया प्राचार्य का घेराव
bhadohi
Updated Mon, 09 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
केएनपीजी गेट पर प्राचार्य का घेराव करते छात्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षा समय से पहले कराने से नाराज काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने शनिवार को प्राचार्य का घेराव कर विरोध जताया। प्राचार्य के इस मामले में हस्तक्षेप करने से पल्ला झाड़ने पर छात्रों ने नारेबाजी की। इसके बाद प्राचार्य छात्रों से ज्ञापन लेने के लिए बाहर आए। उन्होंने छात्रों को आश्वास्त किया कि वे मांगाें को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
छात्रनेता किशन शुक्ला के नेतृत्व में प्राचार्य कार्यालय पहुंचे छात्रों से केएनपीजी के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा ने यह कहते हुए पत्रक लेने से इंकार कर दिया कि इसे विद्यापीठ प्रशासन को अवगत कराएं। पत्रक न लेने से नाराज बड़ी संख्या में स्नातकोत्तर छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों ने आरोप लगाया कि स्नातक परीक्षा के चलते पीजी कक्षा नहीं चली। इससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी में समस्या हुई। नारेबाजी के साथ ही छात्रों ने प्राचार्य का घेराव किया। छात्रों ने बताया कि छह माह बाद होने वाली परीक्षा चार माह में ही कराई जा रही है। इससे स्नातकोत्तर परीक्षाओं में छात्रों के परिणाम पर असर पड़ रहा है। छात्रों के साथ हो रहे अन्याय को वे हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए कॉलेज प्रशासन से लेकर विवि प्रशासन का विरोध करने में भी पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शन करने वालों में उमेश कुमार, देव कुमार, नीतेश दुबे, सेराज रसूल, लोनेंद्र उपाध्याय, रोहित पासी, गौरव मिश्र, अनुराग, सुव्रत सरोज, सोनू आदि शामिल रहे।