फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Students angry, parents worried about year being wasted

Bhadohi News: विद्यार्थियों में आक्रोश, अभिभावकों को साल बर्बाद होने की चिंता

Tue, 19 Dec 2023 11:50 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Updated Tue, 19 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Students angry, parents worried about year being wasted
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश धांधली को लेकर छात्रों के बाद अब अभिभावक भी चिंतित हैं। कई अभिभावकों को अपने बच्चों के साल का सत्र खराब होने की चिंता सता रही है। हालांकि इस मामले में जिलाधिकारी की ओर से तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। छात्राें और अभिभावकों को न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश के दौरान बड़ी धांधली का मामला चल रहा है। छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य अपने चहेतों को प्रवेश देने के लिए मानकों को ताक पर रख दिया। सामान्य और ओबीसी वर्ग में कम नंबर के बाद भी कई विद्यार्थियों का प्रवेश किया गया है। वहीं उनसे अधिक नंबर पाने वाले विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह गए। इसको लेकर बीते 15 दिसंबर को छात्रों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। महाविद्यालय में सुनवाई होता न देख विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की। इसकी जांच के लिए डीएम ने डीआईओएस, तहसीलदार और जिला सूचना अधिकारी की तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। प्रवेश में धांधली को लेकर विद्यार्थी जहां आक्रोशित हैं। वहीं अभिभावक बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। जंतु विज्ञान में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाली छाया शुक्ला के पिता अरविंद कुमार शुक्ला ने कहा कि मेरिट में उनकी बेटी को 65 फीसदी अंक है, लेकिन उससे नीचे वालों का प्रवेश हो गया है। अब बेटी का सत्र बर्बाद होने का डर सता रहा है। इसी तरह कामर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाली विशाखा दुबे के पिता अनिल दुबे ने भी बेटी का सत्र बर्बाद होने की चिंता जतायी। बताया कि मेरिट में होने के बाद भी उनकी बेटी प्रवेश से वंचित है। जांच के बाद ही न्याय मिल सकेगा। इसी तरह तमाम विद्यार्थी और अभिभावकों को जांच से ही न्याय मिलने की आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed