{"_id":"640396f3ee5bf3fc7e03fdd4","slug":"student-union-election-nomination-on-14th-voting-on-24th-bhadohi-news-c-20-1-89942-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव: 14 को नामांकन, 24 को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव: 14 को नामांकन, 24 को मतदान
विज्ञापन
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में छात्रसंघ चुनाव 2022-23 के लिए बिगुल बज चुका है। शनिवार को चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई। निर्वाचन अधिकारी डॉ. रश्मि सिंह ने अधिसूचना जारी करते हुए निर्वाचन कार्यक्रमों की तिथिवार घोषणा किया। उधर, चुनाव की घोषणा होते ही महाविद्यालय में सरगर्मी बढ़ गई।
निर्वाचन अधिकारी डॉ. रश्मि सिंह ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि नामांकन पत्र की बिक्री 14 मार्च को सुबह दोपहर तीन बजे तक की जाएगी। 15 मार्च को दिन में 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे और 16 मार्च को दोपहर तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच कर वैध प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। नामांकन पत्र की वापसी के लिए 17 मार्च को दिन में 11 से दोपहर एक बजे तक का समय तय किया गया है। दोपहर तीन बजे तक नामांकन सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। बताया कि मतदान 24 मार्च को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होगा। उसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना की जाएगी। बताया कि नामांकन पत्र की बिक्री से लेकर नामांकन वापसी तक का कार्य महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में संपन्न होगा, जबकि मतदान व मतगणना महाविद्यालय परिसर में होगी।
उधर, चुनाव की तिथि घोषित होते ही महाविद्यालय परिसर में सरगर्मी बढ़ गई है। संभावित प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जुट गए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे, अतिरिक्त चुनाव अधिकारी डॉ. दीप नारायण मिश्र, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार आर्य, प्रो. अरुण कुमार कुशवाहा, डॉ. कल्पना अवस्थी, डॉ. अय्यूब अहमद, डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र, डॉ. ऋचा, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. विनय मिश्र, डॉ. चन्द्रभान यादव, डॉ. विष्णु कांत त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट
बैनर-पोस्टर हटवाने का फरमान जारी
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की तिथि जारी होते ही महाविद्यालय प्रशासन आचार संहिता का प्रभावी ढंग से पालन कराने में जुट गया। महाविद्यालय परिसर सहित भवन, दीवारों व अन्य सभी स्थानों पर संभावित प्रत्याशियों द्वारा लगाए गए बैनर-पोस्टर को हटवाए जाने का फरमान जारी कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. रश्मि सिंह ने बताया कि दो दिन के अंदर बैनर-पोस्टर हटवाया जाए। ऐसा न करने पर संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट
किन पदों पर होगा चुनाव
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कला संकाय प्रतिनिधि, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि, बीएड संकाय प्रतिनिधि।