फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   student union

किसके सिर ताज, फैसला आज

Thu, 26 Sep 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
student union
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के छात्रसंघ चुनाव में किसके सिर ताज सजेगा, इसका फैसला शुक्रवार शाम तक हो जाएगा। अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने मतदान और मतगणना को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली है। अब सभी को इंतजार है तो शुक्रवार की सुबह का।
विज्ञापन

कानरा महाविद्यालय में 27 सितंबर को होने वाले मतदान और मतगणना को देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन बृहस्पतिवार को पूरे दिन तैयारी में लगा रहा। मतदान कार्मिकों को बैलेट बाक्स को खोलने और सील करने से लेकर अन्य मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई तो साथ ही बैरीकेडिंग आदि का कार्य कराया जाता रहा। निर्वाचन अधिकारी डॉ. घनश्याम मिश्रा ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। सभी मतदान कार्मिक ही मतगणना कराएंगे। सभी सुबह साढ़े सात बजे से पूर्व ही बूथों पर पहुंचेंगे। मतगणना का काम तीन बजे से शुरू होकर समाप्ति तक चलेगा। वहीं चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम रहेगी। एडीएम अपर एसडीएम, एसडीएम ज्ञानपुर, तहसीलदार, तीनों सीओ, अपर पुलिस अधीक्षक संग कई थानों की फोर्स मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

--
15 बूथों पर 5400 मतदाता करेंगे मतदान
ज्ञानपुर। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर नाम वापसी के बाद कुल 26 प्रत्याशी मैदान में शेष हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए कुल 15 बूथ बने हैं। सभी बूथों पर मिलाकर 5400 मतदाता मतदान करेंगे। छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग बूथ बने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
परिचय पत्र, शुल्क रसीद जरूरी
ज्ञानपुर। छात्रसंघ चुनाव में किसी भी स्थिति में फर्जी मतदान न हो, इसके लिए महाविद्यालय प्रशासन जुटा है। महाविद्यालय में पहुंचने वाले वहीं छात्र-छात्राएं मतदान कर सकेंगे, जिनके पास परिचय पत्र के साथ शुल्क रसीद होगी। इन अभिलेखों की कमी होने पर छात्रों को मतदान से वंचित होना पड़ सकता है। लिहाजा मतदान करने के लिए घर से निकलने वाले छात्र-छात्राएं यह सुनिश्चित कर लें कि दोनों चीजें उनके पास हैं या नहीं। शुल्क रसीद की मूल या फोटो कापी होना आवश्यक है। अन्यथा उन्हें महाविद्यालय गेट से ही वापस लौटना पड़ सकता है। इसी तरह मोबाइल लाना प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह मेनगेट से प्रवेश मिलेगा और पूर्वी गेट से निकासी होगी।
--
कौन-कौन मैदान में बचा
अध्यक्ष पद के लिए-
रजत कुमार शुक्ला, शिवम कुमार तिवारी, वैभव मिश्रा, सचिन पाल, श्रेया मालवीय, प्रशांत सिंह बघेल, लवकुश यादव।
-
उपाध्यक्ष के लिए- सुमित सोनकर, जसीन अहमद, संदीप मौर्य, गौरव यादव।
-
महामंत्री के लिए- अमित पुष्पाकर, दीपक दूबे, सुनील पाल, अरविंद कुमार यादव, सचिन उपाध्याय, आदर्श कुमार।
-
पुस्तकालय मंत्री के लिए- विवेक राय, अनुराधा, विद्यासागर, अनुज कुमार।
कला संकाय प्रतिनिधि- नीरज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार।
वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि- अभिषेक कुमार पांडेय, शिवम राय।
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि- शिव कुमार, सूरज कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed