{"_id":"5dcc42868ebc3e5b3f1c9905","slug":"student-outspoken-against-the-principal-bhadohi-news-vns4940779118","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य के खिलाफ छात्र मुखर, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य के खिलाफ छात्र मुखर, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचार्य के खिलाफ छात्र मुखर, सौंपा ज्ञापन
फोटो: 28
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे के खिलाफ छात्र मुखर हो गए हैं। बुधवार को छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम राजेंद्र प्रसाद से मिलकर सुधार की मांग की। आरोप लगाया कि प्राचार्य आवास होने के बाद भी प्रतिदिन वाराणसी से आते-जाते हैं। कई प्रोफेसर सप्ताह में एकाध दिन ही कक्षा में पढ़ाते हैं। इससे दूर-दराज से महाविद्यालय में पढ़ने के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को मायूसी हाथ लगती है। प्रोफेसर और प्राचार्य की कार्यप्रणाली से महाविद्यालय की गरिमा प्रभावित हो रही है। कॉलेज के लैब की व्यवस्था बदहाल है। शिकायतों के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अविलंब कोई निर्णय न लिया गया तो वे उप मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी शिकयत करेंगे। इस मौके पर प्रखर दूबे, आदर्श चौबे, पुनीत तिवारी, मोहित, अजय दूबे, धीरज आदि रहे।