फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Student killed by train

ट्रेन से कटकर छात्र की मौत

Mon, 24 Feb 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Student killed by train
वहिदानगर। कोइरौना थानाक्षेत्र में दरवांसी-बसहीं गांव की सीमा पर शनिवार की रात ट्रेन से कटकर बीएससी के एक छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शिनाख्त राहुल मिश्रा (22) पुत्र सुरेंद्र मिश्रा निवासी हरौनी-कैमूर बिहार के रूप में हुई। परिजन रात में ही पहुंच गए थे। मृतक के पास मंडुआडीह से इलाहाबाद सिटी तक का कंप्यूटराइज्ड टिकट मिला है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया जाता है कि राहुल काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। शनिवार की देर शाम वह मंडुआडीह से टिकट लेकर पैसेंजर ट्रेन में सवार हुआ और जंगीगंज स्टेशन उतर कर पश्चिमी छोर की ओर पैदल ही जा रहा था। दोनों गांवों की सीमा पर सुनसान इलाका होने के कारण रुक गया और प्रयागराज की ओर से आ रही किसी ट्रेन के सामने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वह बीएचयू का छात्र भी बताया गया है। उधर पुलिस इस बात को लेकर भी परेशान है कि वह प्रयागराज की ओर किस कारण से जा रहा था और जंगीगंज स्टेशन पर क्यों उतरा। सभी पहलुओं को केंद्र में रखकर पुलिस जांच-पड़ताल में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed