फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Student group of Government College reached IICT on educational tour

Bhadohi News: शैक्षणिक भ्रमण पर आईआईसीटी पहुंचा राजकीय महाविद्यालय का छात्र दल

Tue, 18 Nov 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Student group of Government College reached IICT on educational tour
शैक्षणिक भ्रमण पर आईआईसीटी पहुंचे राजकीय महाविद्यालय के छात्र। स्रोत- महाविद्यालय
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में नवाचार परिषद और राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से छात्रों के दल को भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। छात्रों ने संस्थान के वर्कशाॅप और विभिन्न प्रयोगशालाओं में जाकर कालीन बुनाई से लेकर धागा रंगाई, कार्पेट टेस्टिंग आदि से संबंधित अत्याधुनिक मशीनों एवं कालीन निर्माण की तकनीकी प्रक्रिया व शोध गतिविधियों से रूबरू हुए। शैक्षणिक भ्रमण दल का नेतृत्व इनोवेशन एंबेसडर डॉ. रुस्तम अली, डॉ. आशीष जायसवाल व डॉ. अमित तिवारी ने किया। सुबह महाविद्यालय से दल को हरी झंडी दिखाकर प्राचार्या डॉ. माया यादव ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि नवाचार उद्यमशीलता की जननी है। विद्यार्थियों में उद्यमशीलता और कॅरिअर उन्मुख दृष्टिकोण के विकास के लिए इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण आवश्यक होते हैं। संस्थान में निदेशक डॉ. राजीव कुमार वार्ष्णेय ने दल का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने आईआईसीटी में ईको टेस्टिंग, केमिकल टेस्टिंग, फिजिकल टेस्टिंग, टेक्सटाइल, ड्राइंग एंड डिजाइन लैब का भ्रमण किया। इनक्यूबेशन सेंटर में उपलब्ध अत्याधुनिक मशीनें और उनकी कार्यप्रणाली भी जानी। संस्थान की ओर से डॉ. बीडी गुप्ता, बीसी रे आदि ने पारंपरिक कालीन निर्माण में वैज्ञानिक, तकनीक और आधुनिक शोध के माध्यम से वैश्विक बाजार के लिए कालीन तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। तकनीकी विशेषज्ञों ने फाइबर टेस्टिंग, यार्न क्वालिटी विश्लेषण, डिजिटल डिजाइनिंग एंड ड्राइंग, उत्पादन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जानकारी दी। डॉ. श्रवण कुमार गुप्ता ने भी छात्रों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed