{"_id":"65de24d8065e8a0d520ca626","slug":"student-dies-after-being-hit-by-truck-two-injured-bhadohi-news-c-20-vns1017-526932-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ट्रक के धक्के से छात्र की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ट्रक के धक्के से छात्र की मौत, दो घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही कोतवाली क्षेत्र के डूड़वा धर्मपुर पाल बस्ती के पास मंगलवार को दोपहर में ट्रक की चपेट में आने से हाईस्कूल के के छात्र की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। सुरियावा थाना क्षेत्र के कोकलमऊ जगदीशपुर गांव निवासी रविंद्र कुमार गौतम अपने चचेरे भाई अमन कुमार एवं मित्र पंकज कुमार जगदीशपुर करियांव के साथ हाई स्कूल की परीक्षा भदोही स्थित गर्ल्स इंटर कॉलेज में देने गए थे । परीक्षा देने के बाद तीनों एक बाइक पर बैठकर घर आ रहे थे अभी भदोही थाना क्षेत्र के डूड़वा धर्मपुर पाल बस्ती के पास पहुंचे थे कि ट्रक से धक्का लग जाने से रविंद्र की मौके पर मौत हो गई और दो घायल हो गए । जिसे इलाज के लिए भदोही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । रविंद्र की मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई में छोटा है बड़ा भाई वीरेंद्र भी इंटर का छात्र है वह भी परीक्षा दे रहा है। पिता राजकोट में मजदूरी का काम करते हैं। परिजनों ने मौत के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर शव दाह संस्कार कर दिया।