फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   structure of alleged mosque was demolished in bhadohi police reached Hindu dominated area

UP: कथित मस्जिद के ढांचे को मुस्लिमों ने तोड़ा..., हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में पहुंची पुलिस; हुआ था प्रदर्शन

Sat, 22 Mar 2025 07:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 22 Mar 2025 07:54 PM IST
सार

जोधापुर गांव में मस्जिद के कथित ढांचे को ढहाने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। मुस्लिम पक्ष के लोगों ने खुद ही हथाैड़ा मार ढांचे को गिरा दिया। कुछ दिन पहले इसी को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया था।

विज्ञापन
structure of alleged mosque was demolished in bhadohi police reached Hindu dominated area
कथित मस्जिद के पास माैजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के दुर्गागंज थानाक्षेत्र के जोधापुर गांव में शनिवार की दोपहर कथित मस्जिद के ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया। विवाद से बचाने के लिए मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में स्वयं हथौड़ा लेकर मस्जिदनुमा बने ढांचे को ध्वस्त किया। इसको लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। ध्वस्तीकरण को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

विज्ञापन




जोधापुर गांव में करीब एक महीने से हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में कथित तौर पर बिना अनुमति के बन रहे मस्जिदनुमा ढांचा सुर्खियों में बना हुआ है। हिंदू पक्ष की ओर से कलेक्ट्रेट का घेराव किए जाने से मामले ने तूल पकड़ा। 
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर कमरुद्दीन सहित कई लोगों ने मिलकर विवादित ढांचे को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। इसकी खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर मिलने पर कोतवाल अजीत कुमार श्रीवास्तव मयफोर्स मौके पर पहुंचे और ध्वस्तीकरण के विषय में जानकारी ली। मुस्लिम पक्ष ने पुलिस को बताया कि जिस ढांचे को लेकर बवाल हो रहा है, उसे ही ध्वस्त कराया जा रहा है। बगैर किसी दबाव के मुस्लिम पक्ष स्वेच्छा से ढांचे को ध्वस्त कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed