फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Strong room monitored with 23 CCTV cameras

Bhadohi News: 23 सीसीटीवी कैमरों से स्ट्रांग रूम की निगरानी

Tue, 28 May 2024 03:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Strong room monitored with 23 CCTV cameras
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम की 23 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। स्ट्रांग रूम के मुख्य गेट पर अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने स्ट्रांग रूम में रखीं ईवीएम की सुरक्षा का जायजा लिया। ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


जिले में 25 मई को मतदान के बाद ज्ञानपुर, औराई और भदोही विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। इसकी सुरक्षा के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर रजिस्टर का अवलोकन किया। साथ ही तीनों स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए लगे कुल 23 सीसीटीवी कैमरे एवं उनके माॅनिटर का भी निरीक्षण किया। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्याशी या उनके अभिकर्ता सीसीटीवी कैमरे एवं माॅनिटर से देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर और विशेषकर स्ट्रांग रूम की तरफ बिना वैध पास के प्रवेश वर्जित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार ईवीएम की रखवाली में जुटे हैं। पार्टी के छह से अधिक कार्यकर्ता दिन-रात कलेक्ट्रेट स्थित स्ट्रांग रूम के पास माैजूद हैं। सोमवार को भी तीनों विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ता ईवीएम की रखवाली करते नजर आए। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि ईवीएम की रखवाली जरूरी है। इस दौरान भदोही विस क्षेत्र अध्यक्ष संतोष यादव, ज्ञानपुर विस क्षेत्र के लालचंद बिंद और औराई विस क्षेत्र के अध्यक्ष केशनारायण यादव और सपा जिला उपाध्यक्ष कल्लन यादव, मुन्ना खान, राजन यादव, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, महेश यादव, सुरेश यादव स्ट्रांग रूम के पास माैजूद रहे।
88
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed