{"_id":"5e161a0a8ebc3e87a8206e4e","slug":"strike-successful-in-banks-and-insurance-corporation-bhadohi-news-vns5040152147","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद का रहा मिलाजुला असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद का रहा मिलाजुला असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। केंद्रीय श्रमिक संगठनों, औद्योगिक फेडरेशंस व देश की 10 बड़ी ट्रेड यूनियनों का बुधवार को भारत बंद का भदोही में मिला जुला असर रहा। दूकानों और सड़क पर जहां बंदी का खास असर नहीं दिखा वहीं राष्ट्रीयकृत बैंकों, बीमा निगम, विद्युत कर्मचारियों, आयकर कार्यालय में हड़ताल का व्यापक देखने को मिला। बैंक कर्मचारियों ने सभा कर नारेबाजी की तो भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मियों ने गेट पर प्रदर्शन किया। उप्र किसान सभा के पदाधिकारियों ने एसडीएम के मार्फत महामहिम को ज्ञापन भेज कर श्रमिक हितों की रक्षा करने की मांग की।भारत बंद में संगठनों का बारिश और ठंड ने खासा सहयोग किया। इससे नगर में सड़कों पर जहां आवाजाही कम दिखी वहीं बैंकों की बंदी से हड़ताल का असर व्यापक रहा। स्टेशन रोड पर दो दर्जन बैंकों के शटर गिरे रहे। चेकों की क्लीयरिंग का काम भी प्रभावित हुआ। दोपहर 12 बजे एलआई कार्यालय के बाहर कर्मियों ने नारेबाजी की। वे बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश घटाने, एलआईसी को शेयर बाजार से दूर रखने, इंश्योरेंस प्रीमियन पर जीएसटी खत्म करने, 2017 से लंबित वेतन पुनरीक्षण कार्य पूरा करने संबंधी मांग की। इससे आज एलआईसी में काम काज नहीं हो सका। उधर आयक विभाग के कर्मचारियों ने भी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की।
उत्तर प्रदेश किसान के पदाधिकारी किसानों को आवारा पशुओं से बचाने, फसल की बर्बादी पर मुआवजा, कृषि में लागत मूल्य घटाने, स्वामीनाथम आयोग की शिफारिशें लागू करने की मांग के साथ जुलूस निकाल कर तहसील पहुंचे और एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में इंद्रदेव पाल, जगन्नाथ मौर्य, प्रेम बहादुर, रामचंद्र, चंद्रेश त्रिपाठी, ज्ञानप्रकाश, भानसिंह, बलराम प्रजापति, बेचू बिंद, मुरली पाल, बनारसी सोनकर, विनोद उपाध्याय, दयाशंकर, भुलाल पाल आदि रहे।
--
25 से 30 करोड़ क्लीयरिंग प्रभावित
भदोही। यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के हड़ताल में शामिल होने से दो दर्जन बैंक के शटर गिरे रहे। इससे 25 से 30 करोड़ रुपये की चेकों की क्लीयरिंग नहीं हो सकी। बैंक कर्मियों ने पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में स्टेशन रोड स्थित पीएनबी शाखा के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने अपनी मांग रखी पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुधार के नाम पर बंकों का विलय बंद किया जाए। कारपोरेट घरानों की चूक से ऋणों की वसूली के लिए कठोर उपाय किए जाएं, वेतन पुनरिक्षण किया जाए तथा बैंकों में स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। प्रदर्शन में संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश पांडेय, अजय प्रताप सिंह, सगीर अहमद, मुख्तार अहमद, भगवान सिंह, इंद्रावती, रामबिहारी, शानू खां, कप्तान सिंह, अभिषेक मिश्रा, जितेंद्र कुमार, रामफेर, भारती सिंह आदि रहे।