फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Strike in the banks hang lock , Beating returned customer

हड़ताल से बैंकों में लटका रहा ताला, बैरंग लौटे ग्राहक

Thu, 03 Sep 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Thu, 03 Sep 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Strike in the banks hang lock , Beating returned customer
मजदूर संगठनों ने प्रदर्शन
विज्ञापन
और जुलूस निकालकर विरोध जताया।
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते बुधवार को सुबह 10 बजे के बाद भी पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक, यूबीआई ज्ञानपुर के अलावा एलआईसी कार्यालय पर ताला लटका रहा। दूर दराज से आने वाले उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा।
हड़ताल के चलते परेशान उपभोक्ता व्यवस्था को कोसते नजर आए। औराई, घोसिया, गोपीगंज, सुरियावां आदि इलाकों में भी बैंकों पर ताला लटका रहा।
मोढ़ संवाददाता के अनुसार, हड़ताल के चलते यूबीआई सियरहां में लेनदेन का काम बंद रहा। इससे ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में ओबीटी मजदूर सभा के अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय के नेतृत्व में मजदूरों ने जुलूस निकाला। कंपनी के सामने गेट पर धरने पर बैठ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों को वहां से हटाया। मजदूरों ने मांग की कि उनकी न्यूनतम मजदूरी पंद्रह हजार, सामान्य कार्य के लिए समान वेतन, सभी को सामाजिक सुरक्षा, पुरानी पेंशन बहाली, महंगाई पर रोक लगाने, न्यूनतम पेंशन दो हजार करने समेत 12 बिदुओं की मांग की।
इस मौके पर राकेश यादव, बुद्धिराम यादव, उमाशंकर, मुर्तजा खां, राजेंद्र लाल, जयशंकर यादव, वृजेश सिंह, रामसागर, रामअचल, अरविंद, मुकेश यादव आदि रहे।
जूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed