फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Strictly neutralized, single use plastic being sold

सख्ती बेअसर, बिक रहा सिंगल यूज प्लास्टिक

Mon, 25 Jul 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Strictly neutralized, single use plastic being sold
ज्ञानपुर नगर में प्लास्टिक की पन्नी में दूध लेकर जाता युवक। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर एक जुलाई से रोक लग चुकी है, लेकिन कालीन नगरी में रोक प्रभावी नहीं हो सकी। सब्जी से लेकर किराना की दुकान और शहर से देहात तक धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। शुरूआत में पालिका और प्रशासन ने अभियान जरूर चलाया, लेकिन उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलीथिन पर सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी से प्रतिबंध है। 2019 में प्रदेश सरकार ने इस पर रोक लगाई, लेकिन प्रभावी नहीं हो सका। एक जुलाई 2022 को सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन करते हुए इस पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया। शासन का निर्देश मिलने पर नगर पालिका, नगर पंचायत के ईओ संग प्रशासनिक अमला अभियान चलाकर कार्रवाई की साथ ही चेतावनी भी दी, लेकिन कुछ दिनों के बाद पूर्व तरह मामला फिर ठंडा हो गया। इसके चलते बड़े प्रतिष्ठानों से लेकर छोटी दुकानों पर खुलेआम पॉलीथिन का इस्तेमाल हो रहा है। कई बार अभियान टीम के साथ व्यापारियों से कहासुनी तक हुई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हैं। ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, सुरियावां, चौरी, औराई सहित अन्य क्षेत्रों में सब्जी मंडी, किराना की दुकानों पर बेधड़क इसका इस्तेमाल हो रहा है। बाजारों में बड़ी दुकानों से लेकर ठेले तक से पॉलीथिन में सामान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जुर्माना लेकर छोड़ दिया जाता है सामान
ज्ञानपुर। जिले के नगरीय इलाकों में पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों के प्रति अधिकारियों का रवैया नरमी भरा रहता है। अधिकारी जुर्माना वसूलने के बाद जब्त किया सामान भी वापस कर देते हैं। जबकि पॉलीथिन के इस्तेमाल पर सख्त सजा और जुर्माना का प्रावधान है। पहली बार पकड़े जाने पर एक हजार रुपये से 10 हजार रुपये तक देने पड़ते है। वहीं, दोबारा पकड़ने जाने पर जुर्माना की राशि बढ़ा दी जाती है और सजा भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में झोला लेकर ही जाएं
ज्ञानपुर। पर्यावरणप्रेमी अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है। सरकार या प्रशासन पॉलीथिन पर शत प्रतिशत रोक नहीं लगा सकते। इसके लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है। बाजार में खरीदारी करने जाते समय कपड़े का बैग या झोला लेकर जाएं। दुकानदार से भी पॉलीथिन में सामान न देने का आग्रह करें।

वर्जन--
सिंगल यूज प्लॉस्टिक पर रोक लगाने के लिए नगरों में टीमें गठित हैं। पूर्व में कई बार अभियान चलाया गया। जल्द ही बैठक कर इसको प्रभावी बनाने का निर्देश दिया जाएगा। हर महीने में एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई होगी। - शैलेंद्र मिश्र, एडीएम
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed