फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Straw is kept in Anganwadi centers, the situation is bad

आंगनबाड़ी केंद्रों में रखा है भूसा, बदहाल है स्थिति

Mon, 13 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Straw is kept in Anganwadi centers, the situation is bad
आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी बनाया जा रहा है। ताकि वहां नौनिहालों को पढ़ाकर स्कूल जाने से पहले उनके शिक्षा के आधार को मजबूत किया जा सके। इसके लिए केंद्रों को कहीं मॉडल के रूप में तैयार किया जा रहा हे तो कहीं सजा कर उसे बेहतरीन बनाने का प्रयास चल रहा है। इन्हीं केंद्रों से कुपोषित बच्चों को पोषित बनाने का भी काम होता है। इनपर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं लेकिन जिले में विभागीय सुस्ती कहें या फिर जिम्मेदारों की अनदेखी। हाल तो यह है कि किसी केंद्र पर भूसा रखा है तो कहीं भवन जर्जर स्थिति में है। यह तब है जब सितंबर में पोषण माह मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

केदारपुर के रघुनाथ सिंह, राजन गोंड़, मनोज कुमार का कहना है कि जहां बच्चों की सेहत का ध्यान रखा जाता है और शिक्षा दी जाती है, वहां आंगनबाड़ी केंद्र पर भूसा भरा हुआ है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं डुड़वा कुकरौठी के रामबाबू गुप्ता, नन्हें मौर्य का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर है। वहां बच्चों को भेजने में डर लगता है। बच्चों को दूसरी जगह भेजा जाता है। यह जरूर है कि विभाग ने सभी परियोजनाओं से जर्जर केंद्रों की सूची मांगी है। लेकिन सब कागज पर ही अभी चल रहा है।
विज्ञापन

जिले के कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों की पड़ताल की गई तो केंद्रों की हकीकत सामने आई। पता चला कि कोरोना के कारण केंद्र बंद हुए लेकिन जब हालात सामान्य हुए तब भी इन जगहों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी गए ही नहीं। घर तक पोषाहार पहुंचाने की योजना पर बल देते हुए केवल इसीपर नजर रखी गई। नतीजा यह हुआ कि केंद्रों की स्थिति बदहाल हो
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी डीपीओमंजू वर्मा का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में भूसा रखने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कहीं है तो इसके बारे में जानकारी करके कार्रवाई की जाएगी। जर्जर केंद्रों के बारे में सूचना मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed