फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Azad Sports Club defeated Rampur by 80 runs.

Bhadohi News: आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने रामपुर को 80 रनों से दी शिकस्त

Mon, 19 Oct 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Azad Sports Club defeated Rampur by 80 runs.
सुरियावां। क्षेत्र के महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में आजाद स्पोर्ट्स क्लब व रामपुर क्रिकेट एकेडमी के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने रामपुर को 80 रनों से शिकस्त दी। आजाद स्पोर्ट्स के यस राजपूत ने 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 277 रन बनाए। जिसमें यस राजपूत ने 58 रन, प्रियांशु बिंद ने 34, संदीप कुमार ने 30, यातेन्द सिंह 29 व विजय कुमार ने 24 रनों का योगदान किया। रामपुर क्रिकेट एकेडमी जौनपुर की तरफ से गेंदबाजी में सौरभ, शुभम, मो सैफ व विवेक ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी रामपुर की टीम 32वें ओवर में सभी विकेट खोकर 197 रन ही बना सकी। इस तरह से रामपुर को आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने 80 रनों से हरा दिया। रामपुर की तरफ से बल्लेबाजी में उत्तम सिंह ने 28 रन, शुभम ने 27 व राजवीर ने 24 रनों का योगदान किया। आजाद स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से गेंदबाजी में आदर्श मौर्या व मोनू यादव ने 2-2 विकेट, यातेन्द्र सिंह, प्रियांशु बिंद विजय कुमार ने 1-1 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed