फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   STF varanasi unit arrested two close relatives of MLA Vijay Mishra in case of grabbing vehicles

यूपी: विधायक विजय मिश्र के दो करीबियों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, रिश्तेदार के वाहनों को हड़पने का मामला

Sat, 20 Nov 2021 10:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,भदोही
अमर उजाला नेटवर्क,भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 20 Nov 2021 10:24 PM IST
सार

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों विधायक विजय मिश्र के लिए काम करते थे। बताया कि विधायक ने ही ट्रकों और अन्य वाहनों को जबरन उठाकर लाने के लिए कहा था। 

विज्ञापन
STF varanasi unit arrested two close relatives of MLA Vijay Mishra in  case of grabbing vehicles
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक विजय मिश्र के करीबी दो लोगों को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की वाराणसी यूनिट की टीम ने शनिवार को भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से छह डंपर, कुछ फर्जी रजिस्ट्रेशन पेपर, 34 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए।

विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार, विधायक के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी निवासी धनापुर कौलापुर ने गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि विधायक और उनके करीबियों ने डरा धमकाकर जबरदस्ती 13 वाहन हड़प लिए। उसी आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


विजय मिश्र के क्रशर प्लांट से दबोचे गए आरोपी
उसी में आरोपी गिरधारी प्रसाद पाठक निवासी महेरा थाना लालपुर जिला प्रयागराज व हनुमान सेवक पांडेय निवासी लालापुर प्रयागराज फरार चल रहे थे। इस मामले की विवेचना एसटीएफ को मिल गई थी। शनिवार को सूचना मिलने पर एसटीएफ के निरीक्षक राघवेंद्र मिश्रा गोपीगंज क्षेत्र में पहुंचे और दोनों आरोपियों को औराई-मिर्जापुर रोड पर विजय मिश्र के क्रशर प्लांट मुजहरा से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः माफिया मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई: लखनऊ स्थित करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने रवाना हुई आजमगढ़ की पुलिस

पूछताछ में आरोपियों ने उगले बड़े राज

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों विजय मिश्र के लिए काम करते थे। उन्होंने ही कृष्ण मोहन तिवारी के ट्रकों और अन्य वाहनों को जबरन उठाकर लाने के लिए कहा था। इसके बाद विजय मिश्र की पुत्रियों रीमा एवं सीमा के कहने पर अलग-अलग जगहों पर उन्हें छिपा दिया था। इन्हीं लोगों के कहने पर दो डंफर ट्रकों के फर्जी रजिस्ट्रेशन कागज तैयार करा लिए थे, बाकी वाहनों के कागजात बनवाने थे।
पढ़ेंः सपा नेता अबू आजमी के बिगड़े बोल: कृषि कानून वापसी पर दिया आपत्तिजनक बयान, कंगना और भाजपा पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed