फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   STF raises two including Pradhan from bhadohi

एसटीएफ ने साल्वर गिरोह के एजेंट समेत दो लोगों को भदोही से दबोचा, 69000 शिक्षक भर्ती से भी जुड़े हैं तार

Thu, 04 Jun 2020 09:09 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
STF raises two including Pradhan from bhadohi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
लखनऊ एसटीएफ बृहस्पतिवार को भदोही के डीघ ब्लॉक के साल्वर गिरोह के एजेंट प्रधान समेत दो युवकों को उठा ले गई। प्रधान समेत दो को उठाने की खबर से क्षेत्र में खलबली मच गई। इसको लेकर दिन भर सियासी सरगर्मी बढ़ी रही।
विज्ञापन


 डीघ ब्लॉक के एक गांव के प्रधान का नाम पहले भी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी में आ चुका है। हालांकि सबूत के अभाव में कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे तीन वाहनों से गांव पहुंची एसटीएफ लखनऊ की टीम ने प्रधान एवं उनके भाई को हिरासत में लेकर गई।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रधान और उसके सहयोगी यूपी से लेकर कई प्रांतों में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसा वसूलते थे। जिन परीक्षाओं में सेटिंग हो जाती, उसमें धांधली कर देते। 69000 शिक्षक भर्ती धांधली में प्रधान और उसके भाई का तार जुड़ने पर एसटीएफ ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि एसटीएफ के हत्थे चढ़े प्रधान के पूर्वांचल के कई जिलों में एजेंट है। जिनके माध्यम से वह नौकरी के नाम पर पैसे ऐंठता था। अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। एसटीएफ समेत अन्य दूसरी एजेंसी गंभीर मामलों में लोकेशन के आधार पर गिरफ्तारी करती है। स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं साधती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed