फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Stayed at the station for five minutes and went to Banaras

Bhadohi News: स्टेशन पर पांच मिनट रुके और बनारस चले गए

Mon, 11 Dec 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Stayed at the station for five minutes and went to Banaras
भदोही। अमृत भारत योजना में चयनित भदोही रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेल राज्यमंत्री राव साहब पाटिल दानवे और दर्शना जरदोश पहुंचे। दोनों राज्यमंत्री लगभग पांच मिनट तक स्टेशन के प्लेटफार्म पर घूमकर सुविधाओं और सफाई का जायजा लिया। इसके बाद बनारस के लिए चले गए।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने बाद रेल राज्यमंत्री स्पेशल ट्रेन से वाराणसी जा रहे थे। उनकी ट्रेन भदोही रेलवे स्टेशन पर 15.58 बजे रुकी। दोनों राज्यमंत्री प्लेटफार्म पर उतरे। लगभग पांच मिनट में अधिकारियों से बातचीत की। प्लेटफार्म पर सफाई का जायजा लिया। राज्यमंत्रियों के आगमन की तैयारी पहले से ही थी। स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्र समेत सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने यूनिफार्म में थे। पहले से ही सफाई और दूसरी व्यवस्था दुरुस्त कर ली थी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि मंत्रीगण ने किसी से कोई बात नहीं की। साथ में उत्तर रेलवे लखनऊ के डीआरएम मनीष टपलियाल भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed