{"_id":"62489e9b7041bb27cc283758","slug":"static-magistrate-stopped-salary-for-negligence-in-duty-bhadohi-news-vns646297559","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में लापरवाही पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी में लापरवाही पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट का रोका वेतन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सख्ती बढ़ा गई है। इस बीच ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने एक परीक्षा केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट का एक दिन का वेतन रोक दिया है। दो केंद्रों के स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के कारण बदला गया है। उनके स्थान पर दूसरे मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में 24 मार्च से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शुरू हुई बोर्ड परीक्षा 12 अप्रैल को समाप्त होगी। परीक्षा के लिए जिले में 90 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा शुरू होने के बाद से ही कुछ केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट ड्यूटी के प्रति लापरवाह बनेे हुए थे। परीक्षा के दौरान उनके बारे में केंद्रों पर नहीं पहुंचने की शिकायतें होने लगीं। मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शिकायत की खुद जांच की। साथ ही अन्य अधिकारियों से जांच कराया। जांच के दौरान विद्या सागर इंटर कॉलेज अभिया के स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र पर मौजूद नहीं मिले। उनका एक दिन वेतन रोक दिया गया। डीएम ने बताया कि अभिया केंद्र पर अनुपस्थित मिलने के कारण स्टेटिक मजिस्ट्रेट का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। इसके साथ ही दो स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की व्यक्तिगत समस्याओं के कारण उनके स्थान पर दूसरे की तैनाती की गई है। उधर, यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। वैसे तो शिक्षा माफिया के नंबर पहले से ही सर्विलांस पर रहे हैं, इस बीच पेपर लीक होने के बाद एसटीएफ और सर्विलांस टीम की सक्रियता बढ़ गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि परीक्षा पारदर्शी तरीके से कराने के लिए पुलिस अलर्ट है। परीक्षा केंद्र ऐसे वित्तविहीन विद्यालय जहां पहले गड़बड़ी मिल चुकी है उनके नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। टीमें बराबर निगरानी कर रही हैं।