फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Statement of a member of Khadi Village Industry Waqf properties in the country are victims of corruption

Bhadohi News: खादी ग्रामोद्योग के सदस्य का बयान, देश में वक्फ संपत्तियां भ्रष्टाचार की शिकार, चलेगा अभियान

Tue, 29 Apr 2025 06:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 29 Apr 2025 06:26 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी वक्फ बोर्ड सुधार जन जागरण अभियान चलाएगी। देश भर में वक्फ संपत्तियां भ्रष्टाचार की शिकार हैं जिन पर अतिक्रमण किया गया है। सरकार उन गिने चुने भ्रष्टाचारियों को चिन्हित करके कार्रवाई करेगी और उन संपत्तियों को गरीब मुसलमान के कल्याण में लगाएगी। ये बातें खादी ग्रामोद्योग के सदस्य नागेंद्र रघुवंशी ने कही। 
 

विज्ञापन
Statement of a member of Khadi Village Industry Waqf properties in the country are victims of corruption
कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन करते खादी ग्रामोद्योग के सदस्य - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य एवं जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि देश में वक्फ संपत्तियां भ्रष्टाचार और अतिक्रमण की शिकार हो चुकी है। भाजपा उसे बाहर निकालकर गरीब मुसलमानों का भला करना चाहती है। कुछ गिने-चुने लोग उक्त संपत्तियों पर दशकों से कब्जा जमाए है।

विज्ञापन


ऐसे लोगों से जब छिनेगी तो उन्हें दिक्कत होगी। विपक्षी पार्टियों के लोग मुसलमानों को बरगला रहे हैं। वह मंगलवार को जोरईं स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल दोनों सदनों में पास हो गया है। वक्फ बिल को लेकर विपक्ष तरह-तरह की भ्रांतियां फैला रहा है।
विज्ञापन


विपक्ष के झूठ को दूर करने के लिए वक्फ सुधार जन जागरण अभियान प्रारंभ किया गया है। भाजपा इसको लेकर गांव-गांव जाएगी और मुसलमानों को इस फैसले के बारे में बताएगी। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा मुस्लिम समुदाय को वक्फ के माध्यम से लूटा गया है। 31 प्रतिशत मुसलमान आज भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 प्रतिशत वक्फ संपत्तियां भ्रष्टाचार और अतिक्रमण की शिकार हो चुकी है। सरकार उन संपत्तियों को गरीब मुसलमानों के हित में लगाना चाहती है। मौके पर जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, सिराज अख्तर, रेशमा बानो, लालता प्रसाद सोनकर, गोवर्धन राय, छत्रपति सिंह अखिलेंद्र सिंह बघेल, प्रदीप सिंह, मनीष पांडेय, स्नेहलता श्रीवास्तव आदि रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed