फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   State government wants to save Hathras accused: MP

हाथरस के आरोपियों को बचाना चाहती है प्रदेश सरकारः सांसद

Sun, 04 Oct 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
State government wants to save Hathras accused: MP
भदोही। राज्यसभा सदस्य आप पार्टी के उप्र प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश बलात्कार प्रदेश बन चुका है। प्रदेश में हर रोज दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। भदोही में दो दो जघन्य घटनाएं हुईं। हाथरस में दलित की बेटी के साथ जो कुछ पूरा देश देख रहा है। लेकिन इससे भी प्रदेश की सरकार सीख नहीं लेना चाहती बल्कि आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने भदोही के अयोध्यापुरी में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त बातें कही।
विज्ञापन

प्रशासनिक अमला प्रदेश सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। यहां तक की बलात्कार जैसी घटनाओं में न्याय दिलाने के बजाए सबूत और तथ्य भी मिटाने की छूट दे रखी है। कहा कि अब तक किसी सरकार ने इतनी घिनौना काम नहीं किया था। कहा कि विपक्ष के दबाव में अब सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है लेकिन फिर भी हमें न्याय की आस नहीं है। हम मांग करते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच हो।
विज्ञापन

सवाल किया कि कोरोना काल में पल्स ऑक्सीमीटर खरीद में 800 प्रतिशत तक महंगी खरीद की गई। कोरोना काल में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार क्या कर रही है प्रदेश वासियों को बताए? अब तक प्राथमिक तक दर्ज न होना पूरी असलियत बयान करता है। कहा कि उत्तर प्रदेश में धार्मिक और जातिगत भावनाओं को भड़का कर वोट हथियाने का कुचक्र रचा जा रहा है। लोग को सजग होने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed