फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   State government should waive four months fee: Congress

चार माह की फीस माफ करे प्रदेश सरकार: कांग्रेस

Fri, 07 Aug 2020 04:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
State government should waive four months fee: Congress
ज्ञानपुर। कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंच कर राज्यपाल के नाम संबोधित छह सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंप कर विद्यालयों में चार माह की फीस माफ करने की मांग की। इस दौरान लोगों ने कहा कि बंदी के दौरान की फीस मध्यम वर्गीय परिवारों के लोग नहीं दें सकेंगे। फीस माफी कर उन्हें आर्थिक तंगी से बाहर निकाला जाए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण हर वर्ग परेशान है। सरकार लोगों के रोजगार के लिए अभी तक कोई ऐसा कदम नहीं उठा सकी जिससे लोगों को राहत मिल सके। चार माह से स्कूल कॉलेज बंद हैं लेकिन कहीं स्कूल फीस तो कहीं एडमीशन फीस और बोर्ड परीक्षा शुल्क के नाम पर लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। इससे अभिभावकों की धड़कन बढ़ गई है। कहा गया कि यदि सरकार ने समय रहते उचित कदम उठाकर आर्थिक तंगी दूर न की तो लोगी की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

न्यायालय से लेकर अन्य संस्थाओं में सैकड़ों लोग दिन भर मेहनत कर रोजी-रोटी का इंतजाम करते थे उसका भी आसरा कोरोना ने छीन लिया है। मांगों में यूपी, सीबीएसई, आईसीएसई के तहत शिक्षणरत छात्र-छात्राओं के चार माह की फीस माफ करने की मांग की गई। इतना ही नहीं समस्त मान्यता प्राप्त, गैर मान्यता प्राप्त शिक्षकों, कर्मचारियों को प्रति माह 8 हजार की आर्थिक सहायता देने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि पुस्तकों और ड्रेस में बदलाव करने पर रोक लगाया जाए। अधिवक्ताओं को प्रति माह 10 हजार रुपये की मदद दी जाय, दो लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों का ऋण माफ कर मनरेगा के तहत सहायता की जाय। जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव, विजय गौतम, राजेश्वर दुबे, संजय जयसवाल, जफर खान, संजीव दुबे, सिद्घार्थ मिश्रा, रमेशचंद बिंद, त्रिलोकी बिंद, अभिमन्यु यादव, मनीष यादव, शकीला बेगम, शकुंतला देवी, मीरा पाल, नुसरत जहां, सुमित सिंह, राजेश पांडेय, करमचंद्र बिंद, राकेश मौर्या, बाले अंसारी, शारदा सरोज, राजेंद्र मौर्य, महेंद्र पासी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed