फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sports court will also be taught in schools

Bhadohi News: खेल का ककहरा भी सिखाया जाएगा स्कूलों में

Wed, 15 May 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Sports court will also be taught in schools
ज्ञानपुर। परिषदीय विद्यालय के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल का ककहरा भी सिखाया जाएगा। उन्हें खेल का प्रशिक्षण देकर प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। गर्मी की छुट्टी के बाद जुलाई में खुलने पर विद्यालयों में खेलकूद की गतिविधियां शुरू की जाएंगी। बेसिक शिक्षा परिषद ने इसका कैलेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों के मानसिक के साथ शारीरिक विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए खेल प्रतियोगिताएं कराने की योजना बनाई गई है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से उभरे खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया जाएगा। शासन ने स्कूलों में नियमित तौर पर खेलकूद, व्यायाम कराने और स्काउट-गाइड आदि की गतिविधियां आयोजित करने को कहा है। खेल सामग्री के लिए बजट भी जारी किया गया है। प्राथमिक विद्यालयों में पांच हजार और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 10 हजार रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इस बजट से खेल सामग्री की खरीद की जानी है।
विज्ञापन


कब-कब होंगे खेलकूद आयोजन
ज्ञानपुर। जुलाई के तृतीय सप्ताह में जूनियर बालक-बालिका हाकी, चतुर्थ सप्ताह में तैराकी, अगस्त के प्रथम सप्ताह में कुश्ती- हैंडबाल, द्वितीय सप्ताह में वालीबाल, बैडमिंटन, फुटबाल, तृतीय सप्ताह में प्राथमिक- खो-खो, बास्केट बाल, सितंबर के प्रथम सप्ताह में खो-खो एथलेटिक्स, द्वितीय सप्ताह जिम्नास्टिक, तृतीय सप्ताह में क्रिकेट, चौथे सप्ताह में कबड्डी, अक्टूबर के प्रथम सप्ताह योगासन, द्वितीय सप्ताह व्यायाम के साथ की समूह गान, राष्ट्रीय एकांकी, लोकगीत, लोकनृत्य आदि का भी क्रमवार अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
निदेशालय से पत्र आया है। विद्यालयों में बच्चों को खेल का अभ्यास कराया जाएगा। खंड शिक्षाधिकारियों के सहयोग एवं ब्लाॅक व्यायाम शिक्षक, शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों के साथ बैठक कर प्रतियोगिताएं कराई जाएगी- मनोज उपाध्याय, जिला व्यायाम शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed