फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Speed of life slowed due to fog

कोहरे के गुबार में धीमी हुई जिंदगी की रफ्तार

Sat, 02 Jan 2021 07:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Speed of life slowed due to fog
नवधन में राजमार्ग पर सुबह 7 बजे छाया रहा कोहरा। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। ठंड और गलन के बीच कोहरे के गुबार ने जिंदगी की रफ्तार धीमी कर दी है। शनिवार को सुबह कालीन नगरी में कोहरे की मोटी चादर तनी रही। इससे सड़क से लेकर ट्रेन यातायात तक प्रभावित हुआ। दिन में भी वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। हालांकि सूर्योदय के कुछ देर बाद धूप खिलने लगी थी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह हुई तो कोहरे का गुबार धुंध की शक्ल में चारों ओर फैला था। थोड़ी ही देर में सर्द हवाओं ने पारा लुढ़का दिया। इससे गलन में जनजीवन ठिठुर गया। आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं सर्द हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा दी। कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ा। जहां कई ट्रेनें अपने नियत समय से विलंबित चलीं, वहीं सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर दिन निकलने तक कई वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। तमाम बड़े वाहन चालकों ने अपने वाहन को हाईवे पर किनारे खड़ा कर दिया और कोहरा छंटने का इंतजार करते नजर आए। गोपीगंज से वाराणसी की जो दूरी सामान्य दिनों में डेढ़ से दो घंटे में तय होती है, उसे तय करने में सुबह तीन घंटे से अधिक का समय लगा। इस दौरान ठंड भी बढ़ी रही।
विज्ञापन

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्शियस रिकॉर्ड किया गया। धूप खिलने के कारण नौ बजे तक सड़कों पर आवागमन सामान्य हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम की तासीर बदली रहेगी। आसमान में बदली छाए रहने के आसार हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed