फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Special Udhna-Danapur Express will run from 17

17 से चलेगी स्पेशल उधना-दानापुर एक्सप्रेस

Sat, 10 Oct 2020 04:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Special Udhna-Danapur Express will run from 17
लालानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-प्रयागराज रेल खंड पर पांच माह से बंद चल रही उधना-दानापुर अप-डाउन एक्सप्रेस का पुन:संचालन स्पेशल एक्सप्रेस के रूप में 17 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कार्यवाहक स्टेशन मास्टर एके वर्मा ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर वाराणसी मंडल प्रशासन निर्देश जारी कर ठहराव वाले स्टेशनों पर महामारी की गाइडलाइन का पालन कराने की बात कहीं है। बताते हैं कि वैश्विक महामारी पर प्रभावी रोकथाम को देखते हुए रेल प्रशासन ने पैसेंजर सहित एक्सप्रेस का संचालन बंद करा दिया था। सितंबर माह से अनलॉक होने पर शिवगंगा, चौरीचौरा, पवन एक्सप्रेस, सिकंदराबाद एक्सप्रेस के संचालन की हरी झंडी दी गई। लॉकडाउन में आकर फंसे यात्रियों की समस्या को देखते हुए बंद चल रही उधना-दानापुर एक्सप्रेस का संचालन स्पेशल के रुप में कराकर यात्रियों को राहत पहुंचाई जाएगी। आगामी आदेश तक रुटीन में बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed