फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Special bus arrived with students from AMU

एएमयू से छात्रों को लेकर पहुंची विशेष बस

Sun, 03 May 2020 08:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Special bus arrived with students from AMU
एएमयू से छात्रों को लेकर पहुंची विशेष बस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भदोही। अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में फंसे छात्र-छात्राओं को लेकर रविवार को विशेष बस भदोही पहुंचा। बस में फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज और भदोही के छात्र थे। रास्ते में छात्रों को उनके जनपदों में उतारते हुए भदोही पहुंचे बस में 17 छात्र-छात्राएं थीं। सभी अलीगढ़ से कोरोना वायरस की जांच कराकर चले थे इसलिए सभी का महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद घर जाने दिया गया। उन्हें घरों में 14 दिन का क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है।

बस से भदोही आए राहिल अंसारी ने बताया कि प्रदेश सरकार की विशेष बस शनिवार को दोपहर छात्रों को लेकर रवाना हुई थी। रास्ते में उन्हें
किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। ना ही किसी प्रकार किराया लिया गया। बस दोपहर 12 बजे भदोही पहुंची। इस बाबत अस्पताल के सीएमएस डा.जय नरेश ने बताया कि बस में सवार 17 छात्रों समेत रविवार को कुल 147 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर घर जाने दिया गया। सभी लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। घर पहुंच कर छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed