फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP will struggle till agricultural law is withdrawn

कृषि कानून वापस होने तक सपा करेगी संघर्ष

Sun, 03 Jan 2021 05:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
SP will struggle till agricultural law is withdrawn
ज्ञानपुर। नगर से सटे मिल्की गांव में सपा की ओर से रविवार को किसान चौपाल आयोजित की गई। इसमें आंदोलनरत किसानों का समर्थन करते हुए कृषि कानूनों को वापस होने तक संघर्ष का एलान किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से युवा, व्यापारी और किसान परेशान हैं। किसानों को मिलने वाली सुविधाओं को कारपोरेट घरानों के यहां गिरवी करने के लिए सरकार ने कृषि कानूनों को लागू किया है। डेढ़ महीने से आंदोलन कर रहे किसानों पर पानी की बौछारें डाली जा रही हैं। अब तक 20 से अधिक किसानों की मौत हो चुकी, लेकिन सरकार चुप बैठी है। इस मौके पर राजेश सोनकर, हरिशंकर यादव, रामकरन मालिक, बच्चन पाल, लोलारख सरोज, महेंद्र यादव, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू आदि रहे। औराई के जेठूपुर वनवासी बस्ती में सपा की चौपाल में पूर्व सरकार के काम गिनाए गए। जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने कहा कि सूबे में चार साल में भाजपा ने एक भी विकास कार्य नहीं किए। पूर्व सरकार के कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि कानून से किसान बेचारा हो जाएगा। इसके खिलाफ पार्टी लगातार संघर्ष करेगी। इस मौके पर फोटू वनवासी, सोमारू, राजू, विजय, पंचम, सरिता, मीरा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed