{"_id":"0f71a4e52995f2580fae94df82f06875","slug":"sp-to-contest-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी सपा
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Sun, 06 Sep 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मंथन किया गया। इसमें तय हुआ कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सपा आम सहमति के आधार पर प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें जिले के तीनों विधायक, पूर्व विधायक शारदा प्रसाद बिंद, बेचू राम यादव और तीनों विधानसभा अध्यक्ष शामिल रहेंगे।
कमेटी के संयोजक जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी होंगे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव में राजनीतिक दलों का चुनाव चिन्ह नहीं होता, लेकिन सपा आम सहमति के आधार पर प्रत्येक वार्ड में प्रत्याशी उतारेगी। सपा समर्थित प्रत्याशी को जिताने के लिए मेहनत की जाएगी।
उन्होंने कहा कि तीनों विधानसभाओं में विधायकों, वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि पार्टी के साथ जुड़कर मेहनत करने वाले पदाधिकारियों, नेताओं को सहमति के आधार पर पंचायत चुनाव में प्रत्याशी बनाया जाएगा। उन्होंने छह सितंबर को गोपीगंज में आयोजित शिलान्यास और लोकार्पण समारोह को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की। बैठक में धर्मराज मिश्र, दीनानाथ यादव, हृदय नारायण, मनोज यादव, रामयज्ञ पाल, दुखरन यादव, अकरम मल्ले, समरजीत, सचिन, वंशराज, गुलाब, मंजेश, लाल बहादुर, रविशंकर, मुनौव्वर, सरिता बिंद, मजीद अंसारी, लीलावती देवी, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू आदि मौजूद रहे। संचालन राजितराम यादव ने किया।