{"_id":"67d99304de722498070ce095","slug":"sp-mla-zahid-jamal-beg-troubles-may-increase-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News : सपा विधायक जाहिद जमाल बेग की बढ़ सकती है मुश्किलें, तालाब पर बने आवास मामले में मिला नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News : सपा विधायक जाहिद जमाल बेग की बढ़ सकती है मुश्किलें, तालाब पर बने आवास मामले में मिला नोटिस
Tue, 18 Mar 2025 09:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 18 Mar 2025 09:06 PM IST
सार
सपा विधायक जाहिद जमाल बेग की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं। तहसील प्रशासन ने नोटिस जारी कर विधायक सहित तीस लोगों से जवाब मांगा है। बता दें कि नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सपा विधायक जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
जेल गए सपा विधायक जाहिद बेग और उनका घर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जेल गए भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग की मुश्किलें बढ़ सकती है। नगर के मालिकाना मोहल्ला में तालाब पर बने विधायक के तीन मंजिला आवास के मामले में विधायक समेत 30 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें सभी से आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन
भदोही के मालिकाना मोहल्ले में स्थित जाहिद जमाल बेग के तीन मंजिला आवास की तीसरी मंजिल के कमरे में नौकरानी ने आठ सितंबर, 2024 की रात फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। नौकरानी के आत्महत्या के बाद से ही सपा विधायक व उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती गई।
विज्ञापन
पहले विधायक पति-पत्नी सीमा बेग पर बाल श्रम व आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ। उसके बाद बेटे जईम बेग पर भी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। इसी बीच उनके आलिशान तीन मंजिला मकान को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
बताया गया कि मकान तालाब की जमीन पर बना है। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी विशाल सिंह ने जांच कराई। जिसमें पता चला कि विधायक आवास तालाब पर बना है। यह मामला फिलहाल भदोही एसडीएम की कोर्ट में विचाराधीन है।
इस बीच तहसील की ओर से विधायक समेत 30 लोगों को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया गया है। प्रशासन ने सभी से तक आपत्तियां मांगी हैं। तहसील प्रशासन के अनुसार अब तक पांच लोगों ने आपत्तियां लगा भी दी हैं। एसडीएम श्याममणि त्रिपाठी ने बताया कि नोटिस के बाद कुछ लोगों ने आपत्तियां दाखिल कर दी है। वहीं अन्य जवाब नहीं आए हैं। सभी आपत्तियां दाखिल होगी। इसके बाद ही आगे निर्णय होगा।
शिकायत के बाद तहसील स्तर से जांच कराई गई थी। जिसमें निजी तालाब पर आवास बनने का मामला सामने आया है। मामले में विधायक के खिलाफ धारा-67 का केस फाइल किया गया है। इसका जल्द निस्तारण होगा। - विशाल सिंह, जिलाधिकारी, भदोही।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन