{"_id":"58cc3d144f1c1b2a5a32ae32","slug":"sp-leaders-charged-on-fake-trial","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेताओं ने फर्जी मुकदमे का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेताओं ने फर्जी मुकदमे का लगाया आरोप
bhadohi hindi news
Updated Sat, 18 Mar 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव समेत छह लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे से नाराज सपा नेताओं ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि राजनीति से प्रेरित होकर पुलिस ने कार्रवाई की है। एसपी से मांग की गई कि सभी के खिलाफ दर्ज मुकदमें वापस हो नहीं तो वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। भदोही के पूर्व विधायक जाहिद बेग के नेतृत्व में शुक्रवार को दर्जन भर से अधिक सपा कार्यकर्ता एसपी कार्यालय नारेबाजी करते हुए पहुंचे। आरोप लगाया कि मतगणना के दिन कुछ लोगों के आपसी विवाद को सपा से जोड़ दिया गया। पुलिस ने बिना जांच पड़ताल किए ही पूर्व जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, प्रधान रमाशंकर बिंद, संतोष यादव के खिलाफ बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सपा नेताओं की मांग पर एसपी ने आश्वासन दिया कि जांच कराकर कार्रवाई होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, भदोही ब्लॉक प्रमुख विकास यादव, गामा यादव, कल्लन यादव, रामधनी यादव, राज कुमार, रामचरण, राज बहादुर आदि रहे।
विज्ञापन