फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP leader Lal Bihari met family of MLA Zahid Beg said Police adopting repressive policy

UP: विधायक जाहिद बेग के परिजनों से मिले सपा नेता लाल बिहारी, बोले- पुलिस अपना रही है दमनकारी नीति

Sun, 06 Oct 2024 08:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 08:17 PM IST
सार

Bhadohi News: सपा नेता लाल बिहारी यादव सहित अन्य लोगों ने जेल में बंद विधायक जाहिद बेग के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान सपा नेताओं ने भाजपा की नीतियों सहित जिले की पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
SP leader Lal Bihari met family of MLA Zahid Beg said Police adopting repressive policy
पत्रकारों को संबोधित करते सपा नेता लाल बिहारी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने रविवार को जेल में बंद सपा विधायक जाहिद बेग के पचभैया स्थित आवास पर उनके परिजनों से मुलाकात की। उनके साथ एमएलसी आशुतोष सिन्हा भी थे। कहा कि पुलिस सपा नेताओं पर फर्जी मुकदमे लाद कर उन्हें दबाना चाहती है।

विज्ञापन


उन्होंने कचहरी सरेंडर मामले में दर्ज मुकदमे का नाम लिया और कहा कि पुलिस दमनकारी नीति पर उतर आई है। पार्टी के अध्यक्ष इस पर विचार कर रहे हैं। शीघ्र ही इस पर पार्टी कठोर निर्णय लेकर संघर्ष का एलान करेगी।
विज्ञापन




नेता विरोधी दल ने कहा कि जिस लड़की ने आत्महत्या की, वह किसी लड़के से प्रेम करती थी। घर वाले चाहते थे कि उसका सम्मान से विवाह हो, लेकिन उस लड़की ने आत्महत्या कर ली। अब पुलिस को चाहिए कि वह उसके मोबाइल के कॉल डिटेल देख कर बताए कि उसकी किससे बात होती थी, लेकिन पुलिस कॉल डिटेल सार्वजनिक न कर विधायक के खिलाफ ही इतना बड़ा मामला बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि किशोरी घर के सदस्य के रूप में रहती थी। उसकी एक बहन की विधायक ने शादी भी कराई। उसकी भी शादी कराते। मृतका के माता-पिता क्या कह रहे हैं, यह पुलिस सुन ही नहीं रही है। ना ही उन लोगों ने विधायक पर आरोप लगाए हैं।



इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष आरिफ सिद्दिकी, पूर्व विधायक मधुबाला पासी, कांग्रेस नेता हसनैन अंसारी, श्यामला सरोज, विकास यादव, हृदय नारायण प्रजापति, अलीशेर खां, कामिल अंसारी, पन्नालाल यादव, शोभनाथ यादव, दीप नारायण, मंटू सिंह, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, दानिश सिद्दिकी, लालचंद बिंद, कल्लन यादव, अबरार अंसारी आदि रहे।

दुष्कर्मियों से कराते हैं प्रचार और विधायक को कर रहे प्रताड़ित
विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार को घेरा और उनकी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि एक तरफ दुष्कर्मियों से प्रचार कराते हैं और दूसरी तरफ सपा विधायक को परेशान करते हैं। बीएचयू में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों से वे चुनाव में प्रचार कराने का कार्य करते हैं।

वहीं एक सम्मानित सपा विधायक और उसके परिवार को मुसलमान होने के कारण प्रताड़ित कर रहे हैं। भाजपा की यह दोहरी नीति का जनता जवाब देगी। भाजपा सपा के पीडीए से डर गई है। इसिलिए इस तरह की दमनात्मक नीति अपना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed