फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Song, music and dance from the charmed

गीत, संगीत और नृत्य से मन मोह लिया

Wed, 01 Mar 2017 05:04 PM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Wed, 01 Mar 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
Song, music and dance from the charmed
समाजशास्त्र में प्रथम आने वाले सुजीता कुमारी को सम्मानित करतीं मुख्य अतिथि, डा.मंजूलता लाल
 डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविधालय का वार्षिकोत्सव और सम्मान समारोह सोमवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपने गीत, संगीत, नाटक और और नृत्य से समां बांध दिया। उनकी मनमोहक प्रस्तुति का अतिथियों और अभिभावकों ने जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर की सेवानिवृत्त प्राचार्या डा.मंजूलता लाल ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा काजल विश्वकर्मा, श्वेता सिंह व वर्षा तिवारी के सुंदर नृत्य से हुआ। एक अन्य नृत्य ओ कृष्णा.. गीत की धून पर बीए तृतीय की छात्राए आंकाक्षा यादव, प्रिया मिश्रा आदि ने नृत्य से सबको मोह लिया। बीए तृतीय की छात्रा उजाला दूबे द्वारा प्रस्तुत गीत, संदेशे आते है.. की भी सराहना हुई। भ्रष्टाचार पर प्रहार करने वाले आधुनिक रामायण का मंचन बीएससी प्रथम की छात्रा कोमल सोनी व उनकी टीम ने प्रस्तुत किया। बीए प्रथम के छात्र मो. रमीज ने देश भक्ति गीत, ऐ वतन तुझको कभी आंच न आने देगे.. सुनाया तो वातावरण में जोश भर उठा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने बच्चों से कहा कि आपका भविष्य आपके हांथों में हैं। आज थोड़ी सी गंभीरता आपके जीवन के लिए अमृत साबित हो सकता है। आपके अभिभावकों को ही नहीं राष्ट्र को भी आप पर नाज है। इसे बनाए रखें। संबोधन के बाद विभिन्न संकायों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान आने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व महाविद्यालय की प्राचार्या डा.(श्रीमती) अजय गोस्वामी ने मुख्य अतिथि को समृति चिन्ह देकर स्वागत किया। समारोह के शुभारंभ में मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। स्वागत गान बीए द्वितीय की छात्राएं स्मृति तिवारी, स्नेहा मिश्र व सत्या सिंहा ने प्रस्तुत किया। संचालन डा.वर्षा रानी सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन डा.बृजेश सिंह ने किया। डा.गौतम गुप्ता, डा.माया यादव, डा.श्वेता सिंह, डा.भावना सिंह, डा. हरिराम यादव, डा.रुस्तम, डा.राजकुमार सिंह यादव, डा.पंकज यादव, डा.रेनू तिवारी, डा.मनोज कुमार पारस आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed