फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Somewhere in the path of idol immersion, there is dirty water and there are pothole-free roads.

प्रतिमा विसर्जन वाले राह में कहीं गंदा पानी तो कहीं गड्ढामुक्त सड़कें

Mon, 11 Oct 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Somewhere in the path of idol immersion, there is dirty water and there are pothole-free roads.
शारदीय नवरात्र में जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाते हैं। जहां मां दुर्गा, काली सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित होती है। हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। दशहरा के दिन प्रतिमा का विसर्जन प्रशासन द्वारा निर्धारित तालाब आदि में कराया जाता है। उससे पहले तमाम बैठकों में प्रशासन भक्तों की समस्याओं के हर संभव समाधान का आश्वासन देता है। कार्यदायी संस्थाएं भी सड़क, नाली की समस्या हल करने का दावा करती हैं, लेकिन कालीन नगरी में इस बार जमकर अनदेखी की जा रही है। 50 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के लिए पंडाल लगाने की अनुमति तो दे दी गई, लेकिन रास्तों की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया। आलम यह है कि जिस रास्ते से भक्तों को पूजा पंडाल में पहुंचना है या मूर्ति विसर्जन के लिए जाना है उसकी हालत खस्ता है। कहीं दूषित पानी लगा है तो कहीं गड्ढायुक्त सड़कें प्रशासनिक दावों की पोल खोल रही हैं। इससे पूजन समितियों की चिंता भी बढ़ गई है। एसडीएम सदर योगेंद्र कुमार ने कहा कि विसर्जन से पूर्व जिम्मेदार कार्यदायी संस्थाओं के साथ सड़कों का निरीक्षण कर गड्ढों को भरवाने और गंदे पानी की निकासी का काम तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed