{"_id":"65cd0aa21487ed51370da444","slug":"some-clues-found-in-auto-driver-murder-case-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-108810-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ऑटो चालक हत्याकांड में हाथ लगे कुछ सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ऑटो चालक हत्याकांड में हाथ लगे कुछ सुराग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज कोतवाली के अमिलौर निवासी ऑटो चालक हत्याकांड में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसका पर्दाफाश करने के लिए सुरियावां और गोपीगंज थानों की पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। जांच टीम का दावा है कि कई अहम सुराग जरूर हाथ लगे हैं। उनकी पुष्टि करने के बाद हत्यारोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
सुरियावां कोतवाली के धनापुर, गनेशरायपुर गांव में मंगलवार की सुबह 52 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद हुआ था। मृतक के चेहरे पर वजनी चीज से गंभीर हमला किया गया था। सुबह टहलने निकले लोगों ने शव को देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। देर शाम अधेड़ की पहचान गोपीगंज कोतवाली के अमिलौर गांव निवासी ऑटो चालक शिव प्रसाद चौबे के रूप में हुई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
हत्याकांड के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच के साथ सुरियावां और गोपीगंज कोतवाली की पुलिस लगी हुई है। हत्याकांड के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच के साथ गोपीगंज व सुरियावां की टीम काम कर रही है। दावा किया कि पुलिस के हाथ कुछ सुराग भी लगे हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।