फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Solutions Day: 39 prayer three Solved Papers

समाधान दिवस: 39 प्रार्थना पत्रों में तीन निस्तारित 

Sun, 20 Mar 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sun, 20 Mar 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Solutions Day: 39 prayer three Solved Papers
एसपी फरियादी की समस्या सुनते हुए
जिले सभी थानों पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर राजस्व और पुलिस महकमें से संबंधि त कुल 39 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 33 राजस्व और छह प्रार्थना पत्र पुलिस महकमें से संबंधित थे। राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने मिलकर कुल तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया। ज्ञानपुर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक पीके मिश्र ने पहुंचकर जनता की फरियाद सुनी। उन्होंने मातहतों को समाधान दिवस की गुणवत्ता बनाए रखने की नसीहत दी। 
विज्ञापन


ज्ञानपुर कोतवाली में तीन, गोपीगंज में तीन, कोइरौना थाने में दो मामले राजस्व से संबंधित आए। तीनों जगह एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। जबकि भदोही कोतवाली में 12 प्रार्थना पत्र आए, आठ राजस्व और चार पुलिस महकमें के थे। पुलिस महकमें का एक निस्तारित किया गया। चौरी थाने में दो मामले राजस्व के आए और एक निस्तारण किया गया। औराई थाने में आए पांच मामले में चार राजस्व और एक पुलिस महकमें का रहा, लेकिन निस्तारण एक भी नही हो सका। ऊंज थाने में दो मामले आए, राजस्व, पुलिस महकमें के एक-एक मामला था, पर निस्तारण नहीं हो सका। सुरियावां में छह मामले राजस्व के आए और निस्तारण एक भी नहीं हुआ। दुर्गागंज थाने में आए राजस्व के चार मामले में एक निस्तारित किया गया। 

विज्ञापन

समाधान दिवस पर थानों पर पुलिस अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भी पहुंचकर फरियाद सुनी। समाधान दिवस पर थाना प्रभारियों के अलावा तहसीलदार, एसडीएम आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed