{"_id":"6ad3c817c9c706090b02cbe8","slug":"solution-day-boycotted-complaint-letter-torn-in-tehsil-premises-bhadohi-news-c-190-1-bal1001-175442-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: समाधान दिवस का बहिष्कार, शिकायती पत्र तहसील परिसर में फाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: समाधान दिवस का बहिष्कार, शिकायती पत्र तहसील परिसर में फाड़ा
विज्ञापन
बैरिया तहसील परिसर में आयोजित पिंक समाधान दिवस पर महिला फरियादी की फरियाद सुनती महिला पुलिसकर्म
- फोटो : 1
बलिया। जिले की विभिन्न तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए फरियादियों की भीड़ जुटी। तीन तहसीलों में कुल 174 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें छह मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। बेल्थरारोड में सर्वाधिक 130 शिकायतें पहुंचीं, जबकि बैरिया में 22 मामलों में से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। बेल्थरारोड तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में कुल 130 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव संबंधी कार्यों में व्यस्तता के कारण जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामिल नहीं हो सके। इससे नाराज आरटीआई कार्यकर्ता सिंहासन चौहान ने समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए अपना शिकायती पत्र तहसील परिसर में फाड़ दिया।
सदर तहसील में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए नौ प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं, बेल्थरारोड में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति को लेकर एक आरटीआई कार्यकर्ता ने विरोध जताया।
सदर तहसील में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पिंक संपूर्ण समाधान दिवस में महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता दी गई। नौ महिलाओं ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बीबीपुर निवासी कमलावती देवी ने बताया कि विभागीय रिपोर्ट में उन्हें मृत घोषित कर दिए जाने के कारण वृद्धावस्था पेंशन बंद हो गई है। उन्होंने जांच कर पेंशन बहाल कराने की मांग की। वहीं, सभासद मोहम्मद सद्दाम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में कथित भ्रष्टाचार और बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच कराने की मांग की। समाजसेवी रितेश भारती, श्रीराम चौधरी समेत अन्य लोगों ने सीएचसी का विस्तार कर उसे बहुविशेषज्ञता वाले ट्रॉमा सेंटर के रूप में विकसित करने की मांग उठाई। बिठुआ गांव के राधेश्याम कुशवाहा, तौहीद अहमद, संजीत कुमार, आयुष मौर्य, अमरेश मौर्य और राम मनोहर समेत ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर सीढ़ी और चबूतरा बनाकर कथित अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की।
बैरिया तहसील में एसडीएम न्यायिक धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 22 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिए। इनमें 12 मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। विशुनपुरा की उषा देवी, गोपालपुर के रजनीकांत तिवारी, दलछपरा के बुधीराम यादव और बैरिया के सुखराम सिंह ने भूमि विवाद की शिकायतें कीं।
कृषक दुर्घटना योजना के तहत दी सहायता
समाधान दिवस में एसडीएम शरद चौधरी ने कृषक दुर्घटना योजना के तहत सिकंदरापुर की जीतनी देवी और शाहपुर अफगा की इशरत जहां को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता के प्रमाण पत्र दिए। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित कसौंडर की गुड्डी देवी और शम्सुद्दीनपुर की पूनम देवी को चार-चार लाख रुपये की सहायता के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा 10 वृद्धजनों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. एएन राय, तहसीलदार राजू कुमार, सीयर बीडीओ सूर्य प्रकाश, नगरा बीडीओ शिवांकित वर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।