{"_id":"65873008f0f2dcc17f0bc264","slug":"solution-day-14-out-of-127-applications-resolved-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-7031-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : 127 प्रार्थना पत्रों में 14 निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : 127 प्रार्थना पत्रों में 14 निस्तारित
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के सभी थानों पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में नामित अफसरों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। नौ थानों में आए 127 प्रार्थना पत्रों में 125 राजस्व और दो पुलिस विभाग से जुड़े रहे। जिसमें 14 का निस्तारण किया गया। दोपहर बाद मंडलायुक्त डॉ. मुथु कुमार स्वामी ज्ञानपुर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया।
गोपीगंज कोतवाली में एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी राजेश भारती औराई कोतवाली में जनता की शिकायतें सुनी। एसपी ने कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस और राजस्व की टीमें संयुक्त रूप से मौके पर जाकर मामले को देखें। जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। नौ थानों में आए कुल 127 शिकायतों में 12 निस्तारित किया गया।
ज्ञानपुर कोतवाली में एडीएम न्यायिक एसएन सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। जहां दोपहर बाद मंडलायुक्त भी पहुंचे। यहां 15 प्रार्थना पत्रों में पांच निस्तारित हुए। दुर्गागंज में समाधान दिवस प्रभारी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार यादव ने आए हुए फरियादियों की फरियाद सुनी। यहां पांच में से एक प्रकरण निस्तारित हुआ जबकि चार लंबित रह गए। ऊंज में चार में सभी लंबित रह गए। भदोही कोतवाली में सीओ अजय चौहान ने शिकायतें सुनी। यहां आए 41 प्रार्थना में किसी का निस्तारण नहीं हो पाया। सुरियावां थाने में 12 मामलों में सभी लंबित, औराई में 19 में तीन, चौरी में चार में दो मामलों का निस्तारण किया गया।