{"_id":"65df81c35b64f21d950e1bc4","slug":"solar-lights-will-be-installed-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-109335-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पीएम आदर्श गांवों में सोलर लाइट लगेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पीएम आदर्श गांवों में सोलर लाइट लगेंगी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पचास फीसदी से अधिक अनुसूचित जाति की आबादी वाले जिले के 20 गांव में सोलरलाइट, नाली और आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण जैसे बुनियादी काम कराए जाएंगे। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत वर्ष 2022-23 में चयनित गांवों के विकास के लिए चार करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में गांवों को चिह्नित कर आधारभूत सुविधाएं विकसित के लिए धनराशि जारी की जाती है। योजना के तहत वर्ष 2022-23 में जिले के अलग-अलग ब्लॉकों के 20 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों की कार्ययोजना जनवरी में स्वीकृत की गई थी। हर गांव में 20 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। चार करोड़ से विकास कार्य कराया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायतों की मांग के हिसाब से आंगनवाड़ी केंद्र, नाली निर्माण और सोलर लाइट लगाए जाएंगे। समाज कल्याण अधिकारी विकास एश्वर्य राज लक्ष्मी ने बताया कि चयनित 20 गांवों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पहली किस्त के रूप में 10-10 लाख जारी किया जा चुका है। सभी 20 गांव में 200 से लेकर 500 मीटर तक नाली का निर्माण, सोलर लाइट और कुछ गांव में आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण होगा।
इन गांव में होना है कार्य ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक के माधोरामपुर, बगही, किशुनपुर टेकारी, औराई ब्लॉक के नुआंव, भक्तापुर, गंभीरसिंहपुर, चकजोधी, हथियाडीह, ढोढ़वा, कोलाहलपुर, पयागापुर, चिंतामनिपुर, बसंतापुर, मामिदपट्टी, ज्ञानपुर ब्लॉक में शिवरामपुर, बनकट छनौरा, भावसिंहपुर, जयसिंहपुर, नरायनपुर, हरिरामपुर शामिल है।

28जेएनडी12-जंक्शन पर पहुंची एक्सप्रेस टे्रन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन