फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Social distance broken from market to banks

बाजार से लेकर बैंको तक टूटी सामाजिक दूरी

Wed, 02 Jun 2021 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Social distance broken from market to banks
करीब डेढ़ महीने बाद कोरोना कर्फ्यू में ढील मिलते ही बाजार से लेकर बैंको तक सामाजिक दूरी तार-तार होती दिखी। बुधवार को ज्ञानपुर नगर के कई एटीएम और बैंको पर भी लोगों की भीड़ दिखी। कहीं भी सरकारी नियमों का पालन होता नहीं दिखा। सुबह-शाम दुकानों पर उमड़ रही भीड़ में न तो कोरोना प्रोटोकाल का पालन हो रहा है और ना ही लोग मॉस्क लगाते दिख रहे। पुलिस और प्रशासन भी गाइडलाइन का पालन कराने को उदासीन बनी हुई है। कोरोना ्कफ्यू से मिली ढील में लोगों के बेपरवाही से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। पहले ही दिन से बाजारों में लोगों की उमड़ रही भीड़ में सामाजिक दूरी तार-तार हो रही है। ज्ञानपुर, गोपीगंज, सुरियावां, चौरी, औराई, जंगीगंज समेत अन्य बाजारों की कमोबेश एक जैसी हालत है। एडीएम शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों और एसडीएम को निर्देश दिया है। सभी को चाहिए कि स्वयं जागरूक नागरिक बनकर नियमों का पालन करें। कोरोना की दूसरी लहर के कारण 15 अप्रैल से 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रहा। जिसके कारण जिले में तीन घंटे के लिए जरूरी दुकानें खोली जा रही थी, हालांकि अधिकतर दुकानदार शटर के नीचे से दुकानदारी कर रहे थे। संक्रमण की रफ्तार थमी तो एक जून से कोरोना कर्फ्यू खत्म कर दिया गया। जिससे सोमवार से ही सुबह सात से शाम सात बजे तक सभी दुकानें खुल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed