फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Snowfall in the hilly areas, melting picks up pace in the district

Bhadohi News: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, जिले में गलन ने पकड़ी रफ्तार

Sat, 15 Nov 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in the hilly areas, melting picks up pace in the district
शाम के समय छाया रहा धुुध। संवाद
ज्ञानपुर। जम्मू-कश्मीर सहित पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के असर से मैदानी इलाकों की हवा में नमी बढ़ गई है। इसका असर जिले में दिखने लगा है। सुबह-शाम सर्द हवाएं चल रही हैं। कुछ दिनों से निरंतर तापमान में कमी आ रही है। शुक्रवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में तापमान में और गिरावट आने की आंशका व्यक्त की है। यह मौसम सेहत के लिहाज से नुकसानदेह माना जा रहा है। जिले में कुछ दिनों से लगातार पारा गिरने का सिलसिला जारी है। इससे सुबह-शाम गलन का अहसास लोगों को होने लगा है। शाम को ठिठुरन बढ़ी जा रही है। सफर के दौरान राहगीरों को परेशानी दिक्कतें होने लगी हैं। ग्रामीण अंचलों में अलाव जलने लगे हैं। हालांकि अभी शहर में यह व्यवस्था नहीं है। ठंड अधिक होने से सूर्यास्त से पहले ही कामकाज निपटा लिया जा रहा है। सुबह-शाम हल्का कोहरा भी पड़ने लगा है। इससे रात में सफर के दौरान दिक्कत होती है। ऐसे मौसम में लापरवाही सेहत पर भी भारी पड़ रही है। अस्पतालों में मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोम और पछुआ हवा चलने के कारण ठंड बढ़ी है। आगामी सप्ताह में तापमान में 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इससे ठंड और बढ़ेगी। यह मौसम खेती किसानी के दृष्टिकोण से बेहतर है। ऐसे मौसम में गेहूं का जमाव बेहतर ढंग से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed