फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Slum children showed skills Made 5000 diyas attractive artworks money spent on education selling them

मलिन बस्ती के बच्चों ने दिखाया हुनर: आकर्षक कलाकृतियों से तैयार किए 5000 दिए, बेचकर शिक्षा पर खर्च होगी धनराशि

Thu, 31 Oct 2024 04:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 31 Oct 2024 04:26 PM IST
सार

Bhadohi News : मलिन बस्ती के करीब 70 बच्चों के लिए सामाजिक संस्था ने पहल की है। बनाए गए इन दियों को बाजार में बेचकर इसके मुनाफे को बच्चों की शिक्षा के लिए खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
Slum children showed skills Made 5000 diyas attractive artworks money spent on education selling them
आकर्षक दिए बनाती बच्ची। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर्व को स्पेशल बनाने के लिए हर कोई खास तैयारी कर रहा है। इसी बीच, मलिन बस्ती के 70 बच्चों की दिवाली को खुशियों से रौशन करने के लिए हिन्द फाउंडेशन ने खास पहल की है। संस्था में शिक्षा पा रहे बच्चे मिट्टी के दियों पर खास कलाकारी कर स्वदेशी कैंडल (मोमबत्ती) तैयार कर रहे हैं। बच्चों ने 5000 दिये तैयार किए हैं। इन दियों को बाजार में बेचकर इन बच्चों की दिवाली को रौशन किया जाएगा। 

विज्ञापन




उत्साहित युवाओं का सामाजिक संगठन हिंद फाउंडेशन बीते दो सालों से जिले के मलिन बस्ती में रहने वाले बच्चों की शिक्षा को लेकर कार्य कर रहा है।

संस्था के अधिकतर युवा पढ़ाई करने के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करते हैं। संस्था मलिन बस्ती के बच्चों को चिन्हित कर उनके अभिभावकों को प्रेरित करती है। जिससे वे बच्चों की पढ़ाई के लिए उनके पास भेजे। इस समय संस्था में करीब 70 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस दिवाली पर उनके त्योहार को खास बनाने और उनके अंदर कौशल विकास को लेकर विशेष पहल करते हुए बच्चों द्वारा खास तरह का कैंडल तैयार किया जा रहा है। मिट्टी के दियों पर कलाकारी कर बच्चों के द्वारा बनाया गया कैंडल काफी आकर्षित करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन




संस्था के सचिव हरिकिशन शुक्ला ने बताया कि संस्था में पढ़ाई करने वाले बच्चों के कौशल विकास के साथ बच्चों की दिवाली को खास बनाने के लिए यह पहल की गयी है। संस्था के बच्चों ने 5000 दिए तैयार किये हैं। संस्था बाजारों में स्टॉल लगाकर इन दियों को बेचेगी और इससे होने वाली आमदनी से बच्चों की दिवाली को खास बनाने के साथ ही उनकी पढ़ाई पर खर्च किया जाएगा।

Slum children showed skills Made 5000 diyas attractive artworks money spent on education selling them
आकर्षक दिए बनातीं बच्चियां। - फोटो : अमर उजाला

कैसे तैयार किए गए दिए
हरिकिशन शुक्ला ने बताया कि कुम्हारों के माध्यम से विशेष दिये तैयार कराए गए हैं। जिसमें दिल की आकृति के साथ अन्य आकर्षक डिजाइन के दियों को मंगाया गया। जिसके बाद बच्चों ने उस पर रंगों के माध्यम से विशेष कलाकारी की और उनमें हार्ड और साफ्ट मोम के मिक्सर और बस्ती डालकर उसे मोमबत्ती का रूप दिया गया है।



बताया कि दिए को आकर्षक रूप देने के लिए बच्चों ने उसकी पैकिंग भी की है। बताया कि जीतू कुमार, मनोज, काजल, खुशी जैसे कुल 70 बच्चों ने बीते दो सप्ताह से दिन रात मेहनत कर इन दियों को तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed