फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Slow pace of wheat procurement

Bhadohi News: गेंहू खरीद की रफ्तार सुस्त, दो केंद्रों पर बोहनी भी नहीं

Fri, 28 Apr 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of wheat procurement
जिले में गेंहू खरीद की प्रक्रिया शुरू हुए एक महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन अब तक यह रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। बृहस्पतिवार को खरीद के 27वें दिन दो केंद्रों पर बोहनी भी नहीं हो सकी। वहीं अब तक 32 केन्द्रों पर 84 किसानों की 232 एमटी गेंहू की खरीद हो सकी है। जिले में कुल एक हजार से अधिक पंजीकृत लघु व सीमांत किसान हैं।
विज्ञापन

जिले में हुई बेमौसम बारिश का असर गेंहू की खरीद पर भी देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण बड़ी मात्रा में गेंहू की फसलें बर्बाद हो गई हैं। आलम यह है कि एक महीने बीतने के बाद भी अब तक गेंहू खरीद की प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। जिले में एक अप्रैल से गेंहू खरीद शुरू हुई है। शासन की ओर से खरीद के लिए 2125 रुपये समर्थन मूल्य तय किए गए। एक पखवारे तक जिले के किसी भी केंद्र पर बोहनी तक से नहीं हुई। उसके बाद धीरे-धीरे गेंहू खरीद शुरू हुई, लेकिन निजी एजेंसियों की सक्रियता और बारिश से प्रभावित हुई फसलों का असर गेंहू खरीद पर भी दिख रहा है। अब तक 32 केन्द्रों में पर केवल 232 एमटी गेंहू की खरीद हो सकी है। एक हजार पंजीकृत किसानों के सापेक्ष केवल 84 किसानों ने ही क्रय केन्द्रों पर अपने गेंहू बेचे हैं। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने कहा कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष खरीदारी में वह तेजी नहीं दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जो बचा हैं वहीं बेचने आएं
राजकीय क्रय केंद्र जंगीगंज पर आये किसान लालचंद्र ने बताया कि आधे मार्च तक गेहूं की फसल पककर तैयार थी। उसी समय बेमौसम बारिश से काफी फसल बर्बाद हो गई। बताया कि उन्होंने 10 बीघे में गेंहू की खेती की थी। इसमें तीन से चार बीघे फसल बारिश की भेंट चढ़ गई। इसी तरह किसान रामबहादुर, सुरेशचंद, कमलचंद, उमेश कुमार ने बताया कि बारिश से काफी फसलें नुकसान हो गई। जो बची हैं, उसे क्रय केंद्र पर बेचने लाए हैं।

---------------------------
इनसेट-
मोबाइल क्रय केंद्र हुए सक्रिय, किसानों का गांव बनेगा आढ़त
ज्ञानपुर। 34 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद के रफ्तार न पकड़ने को लेकर विभागीय उलझन भी बढ़ती जा रही है। अब निर्धारित केंद्र सहित किसानों की डिमांड पर मोबाइल क्रय केंद्र भी सक्रिय हो चुके हैं। विपणन टीम जिले के सुरियावां, अभोली, भदोही, औराई, ज्ञानपुर, डीघ के गांवों में पहुंच कर समर्थन मूल्य से किसानों की गेंहू खरीदारी करेंगे। इससे किसानों के वाहन भाड़ा के रुप में बचत होने के साथ ही निर्धारित केंद्रों पर नंबर लगाने से मुक्ति मिलेगी। इसमें गांव के कोटेदार समेत ग्राम प्रधान भी सहयोग करेंगे।
-----------------------------
इनसेट-
बढ़ेगी ई-पास मशीनों की नेटवर्किंग समस्या
ज्ञानपुर। समर्थन मूल्य पर फसल सत्र 2023-24 में मंद पड़ी गेहूं खरीदारी की रफ्तार बढ़ाने के लिए विपणन विभाग मोबाइल क्रय केंद्रों को तवज्जो दिया जा रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार ई-पास मशीनें क्रय केंद्र के लिए नामित हैं, उनकी क्षमता मात्र 100 मीटर है। मोबाइल क्रय केंद्र के लिए अनलिमिट नेटवर्किंग व्यवस्था अपडेट होने पर ही विभाग की मंशा सफल होगी। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने कहा कि मामले को शासन तक भेज दिया गया है और प्रादेशिक कंट्रोल रुम ही तकनीकी समस्या का समाधान कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed